राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रभुनाथ को साथ लेकर मौका ए वारदात का रिक्रिएशन किया। हत्याकांड का सीन दोहराकर पुलिस इस बात को समझने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इस जघन्य अपराध को कैसे अंजाम दिया।
2 of 7
bhajanpura murder case
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मृतक शंभूनाथ और उसकी पत्नी अनीता का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी अभी बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की रिमांड बढ़वाकर हत्याकांड के सभी राज खुलवाने का प्रयास करेगी। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है।
3 of 7
bhajanpura murder
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शंभू और उसके परिवार की मौत की वजह और टाइमिंग का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वारदात के दौरान उसने घर में अंधेरा करने के लिए घर में लगे बल्ब को उतार दिया था। अनीता की हत्या करने के बाद उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे।
4 of 7
भजनपुरा हत्याकांड का आरोपी प्रभुनाथ
- फोटो : Amar Ujala
इसी दौरान उसने सभी की हत्या करने का मन बना लिया। घर में अंधेरा करने के बाद 3.30 बजे से 7.00 बजे के बीच उसने चार लोगों अनीता, कोमल, शिवम व सचिन की हत्या कर दी। देर रात को उसने लोहे की रॉड से शंभू को भी नशे की हालत में मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह दो फीसदी पर पैसा लेकर आगे तीन फीसदी ब्याज पर देता था। उसने शंभू की रकम भी ब्याज पर चढ़वाई हुई थी।
5 of 7
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
शंभू से उसने कितने रुपये लिये हुए थे, इसका खुलासा वह नहीं कर रहा है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि आरोपी ने शंभू से भी शायद मोटी रकम ली हुई थी। उस रकम की वजह से उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रभुनाथ के मिलने-जुलने वालों के अलावा उन लोगों से भी पूछताछ की योजना बना रही है जिनके संपर्क में वह फोन के जरिए था।