{"_id":"5bdbe15dbdec22697b1167ab","slug":"bawana-teacher-murder-case-husband-girlfriend-and-her-father-made-plan-read-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बवाना टीचर हत्याकांडः कौन है मॉडल एंजिल गुप्ता, जिसके चक्कर में पति ने की पत्नी सुनीता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाना टीचर हत्याकांडः कौन है मॉडल एंजिल गुप्ता, जिसके चक्कर में पति ने की पत्नी सुनीता की हत्या
Fri, 02 Nov 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
teacher murder
- फोटो : अमर उजाला/यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बवाना थाना पुलिस ने बवाना इलाके में शिक्षिका सुनीता की बीते सोमवार को हुई हत्या मामले में गुरुवार को मॉडल व उभरती अभिनेत्री एंजिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जिस तरह इस मामले के तार दिल्ली से निकलकर मुंबई में जाकर जुड़े उससे पुलिस भी चौंक गई है।
2 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
पुलिस इस मामले में सुनीता के पति मंजीत व एंजिल गुप्ता के मुंहबोले पिता को गिरफ्तार कर मामले का पहले ही खुलासा कर चुकी है। बाहरी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंजिल गुप्ता के चलते ही मंजीत ने पत्नी सुनीता की हत्या करवाई थी। उसके एंजिल के साथ संबंध थे।
3 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
बताया जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके हैं, हालांकि दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया था। जानकारी के अनुसार मंजीत भी मुंबई जाकर मॉडलिंग में हाथ आजमा चुका है। एंजिल गुप्ता का असली नाम शशि प्रभा है, उसने मॉडलिंग के लिए अपना नाम बदल लिया। एंजिल मूलरूप से तो यूपी की रहने वाली है लेकिन उसकी मां सीबीडब्ल्यूडी की कर्मचारी हैं। उसके पिता का काफी समय पहले ही निधन हो चुका है और मां को आरके पुरम में सरकारी आवास मिला हुआ है। वह कुछ समय तो मां के साथ ही रही लेकिन अपनी खूबसूरती के चलते वह मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
मुंबई जाकर उसने मॉडलिंग शुरू की। धीरे-धीरे उसकी गाड़ी चल निकली और वह पेज थ्री पार्टियों की सेलेब्रिटी बन गई। टीचर सुनीता की मौत की साजिश एंजिल ने मंजीत और अपने मुंहबोले पिता राजीव गुप्ता के साथ मिलकर रची। एंजिल बॉलीवुड में कई नामी कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। अभिनेता शक्ति कपूर के साथ उसका आइटम सांग काफी पापुलर हुआ था। मंजीत की उससे मुलाकात गुरुग्राम के एक होटल में पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद मंजीत मुंबई जाकर एंजिल के साथ रहने लगा। सुनीता को दोनों के रिश्तों की भनक लग गई थी और वह इन संबंधों का विरोध करती थी।
विज्ञापन
5 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
राजीव गुप्ता रोहिणी सेक्टर 3 में रहते हैं। जानकारी के अनुसार उसका दिल्ली के पॉश इलाके में रेस्त्रां व होटल है। राजीव और एंजिल का पारिवारिक जुड़ाव रहा है। यही नहीं एंजिल के मुंबई के फ्लैट के हर महीने का किराया वही देते थे जो 50 हजार रुपए बताए जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।