फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवाना टीचर हत्याः जिस कत्ल का नहीं था कोई चश्मदीद, एक डायरी से खुला पति-पत्नी और मॉडल का राज

Fri, 02 Nov 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
bawana lady teacher murder case husband and model angel gupta gave 10 lakh ransom to kill sunita
teacher murder - फोटो : यूट्यूब

दिल्ली के बवाना में एक ऐसी वारदात की सच्चाई सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है। बीते सोमवार सुबह-सुबह स्कूल जाते समय महिला टीचर सुनीता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी लेकिन इसका कोई चश्मदीद नहीं मिला था। हालांकि पुलिस की तफ्तीश और सुनीता की निजी डायरी ने जो राज खोले उससे पुलिस भी एक पल को चौंक गई थी। पुलिस की तफ्तीश में मुंबई तक तार जुड़े और एक मशहूर अदाकारा का नाम सामने आया।

bawana lady teacher murder case husband and model angel gupta gave 10 lakh ransom to kill sunita
teacher murder - फोटो : यूट्यूब

ये नाम था मॉडल और एक्ट्रेस एंजिल गुप्ता का जिसके प्यार में पड़कर सुनीता के पति ने उसे मौत के घाट उतरवा दिया। इस मामले में अब सामने आया है कि जिसने सुनीता की हत्या की उसका एंजिल से संबंध था और हत्या के लिए बड़ा सौदा हुआ था।

bawana lady teacher murder case husband and model angel gupta gave 10 lakh ransom to kill sunita
teacher murder case - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि एंजिल और सुनीता के पति मंजीत ने शादी कर ली थी और जब यह बात सुनीता को पता चली तो वह उससे झगड़ा करने लगी थी। इसी सब से परेशान होकर और एंजिल के दबाव में आकर मंजीत ने सुनीता को मारने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bawana lady teacher murder case husband and model angel gupta gave 10 lakh ransom to kill sunita
teacher murder - फोटो : यूट्यूब

बेटी का घर बसना देखना हर पिता का सपना होता है और ऐसा ही कुछ एंजिल के मुंहबोले पिता राजीव भी चाहते थे। फिर क्या था एंजिल ने पिता राजीव और मंजीत के साथ मिलकर सुनीता को मारने की योजना बना ली। इसके दीपक का नाम तय हुआ। दीपक एंजिल के पिता राजीव का ड्राइवर था। दीपक ने हत्या के लिए पैसे देकर दो हत्यारों को हायर किया।

विज्ञापन
bawana lady teacher murder case husband and model angel gupta gave 10 lakh ransom to kill sunita
teacher murder - फोटो : यूट्यूब

जानकारी के अनुसार सुपारी लेने वालों ने पहले 18 लाख रुपए की मांग की थी लेकिन आखिरकार सौदा 10 लाख पर तय हुआ। ढाई लाख रुपए पहली किश्त के रूप में दिए गए और बाकी पैसा वारदात को अंजाम देने के बाद अदा करने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed