बाबा रामदेव अपनी टीम के साथ एक ऐसा प्लान बना रहे हैं जो आने वाले समय में दुनिया की जानी मानी रेस्त्रां चेन जैसे मैक डोनाल्ड, सबवे और केन्टुकी फ्राइड चिकन कॉर्प को भारत से जड़ से उखाड़ के फेंक सकती है।
बृहस्पतिवार(4 मई) को बाबा रामदेव ने अपने इस प्लान के बारे में इशारा करते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि उत्तराखंड में पतंजलि की एक टीम एक ऐसी व्यापक योजना तैयार कर रही है जो जल्द ही भारत में देशी रेस्त्रां सीरीज को अमली जामा पहनाएगी।
3 of 10
baba ramdev
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि ने मुंबई की बी लाइफ कॉर्प के साथ मिलकर इस योजना पर काम करना शुरु कर दिया है।
4 of 10
baba ramdev
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भारत में रिटेल क्षेत्र में रेस्त्रां की भागीदारी 57 फीसदी से भी ज्यादा है। जिसमें मैक डोनाल्ड, डोमिनोज, पिज्जा हट, सबवे, केएफसी जैसी कंपनियों का दबदबा है। आगे पढ़िए कैसे देंगे बाबा इन बड़ी कंपनियों को चुनौती।
5 of 10
baba ramdev
- फोटो : अमर उजाला
भारत में रेस्त्रां उद्योग में अभी भी विदेशी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कब्जा है। हालांकि कुछ देशी कंपनियों जैसे हल्दीराम और सरवण ने इस क्षेत्र में हाथ आजमाने की कोशिश की है लेकिन वो इन कंपनियों को चुनौती नहीं दे पा रही हैं।