{"_id":"6afc6dfaba74b2a25d0dad05","slug":"aiims-to-install-66-modern-ventilators-these-will-provide-support-tailored-to-the-patients-breathing-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163650-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में लगेंगे 66 आधुनिक वेंटिलेटर, मरीज की सांस के अनुसार मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में लगेंगे 66 आधुनिक वेंटिलेटर, मरीज की सांस के अनुसार मिलेगी मदद
विज्ञापन
13.86 करोड़ रुपये से होगी खरीद, पीएवी तकनीक से मरीज की सांस लेने की क्षमता के अनुरूप काम करेंगी मशीनें; वेंटिलेटर से हटाने की प्रक्रिया भी होगी आसान
सिमरन
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली अपने आईसीयू में 66 आधुनिक वेंटिलेटर शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इन मशीनों की खासियत यह होगी कि ये मरीज की सांस लेने की कोशिश को समझकर उसी के अनुसार सहायता देंगी। इससे मरीज को जरूरत के मुताबिक सांस संबंधी मदद उपलब्ध कराने में डॉक्टरों को सहूलियत मिलेगी।
एम्स ने इन वेंटिलेटर की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 13.86 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नई मशीनों में इंटीग्रेटेड मेटाबॉलिक मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक क्लोज्ड लूप वीअनिंग और पीएवी (प्रोपोर्शनल असिस्ट वेंटिलेशन) जैसी आधुनिक तकनीकें होंगी।
विज्ञापन
इनमें सबसे खास पीएवी तकनीक है। सामान्य वेंटिलेटर में मशीन मरीज को सांस लेने में सहायता देती है, जबकि पीएवी तकनीक मरीज की अपनी सांस लेने की कोशिश के अनुपात में मदद उपलब्ध कराती है। यानी मरीज जितनी ताकत से सांस लेने का प्रयास करेगा, मशीन उसी के अनुसार सहायता देगी। इससे मरीज और वेंटिलेटर के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी।
वेंटिलेटर से हटाने की प्रक्रिया होगी आसान
मरीज की हालत में सुधार होने पर उसे वेंटिलेटर से हटाना भी इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस प्रक्रिया को वीअनिंग कहते हैं। नए वेंटिलेटर में ऑटोमैटिक क्लोज्ड लूप वीअनिंग की सुविधा होगी। यह मरीज की सांस लेने की क्षमता और स्थिति के अनुसार वेंटिलेटर से मिलने वाली सहायता को नियंत्रित करने में मदद करेगी। इससे मरीज को धीरे-धीरे मशीन से अलग करने की प्रक्रिया बेहतर तरीके से संचालित की जा सकेगी।
शरीर की ऑक्सीजन खपत की भी मिलेगी जानकारी
इन मशीनों में मेटाबॉलिक मॉनिटरिंग की सुविधा भी होगी। इसके जरिए मरीज के शरीर में ऑक्सीजन की खपत और कार्बन डाइऑक्साइड बनने से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। डॉक्टर इन आंकड़ों के आधार पर मरीज की स्थिति का आकलन कर इलाज में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। इन वेंटिलेटर से गंभीर सांस संबंधी बीमारियों, संक्रमण और बड़ी सर्जरी के बाद आईसीयू में भर्ती मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे एम्स की गहन चिकित्सा सुविधाएं और मजबूत होंगी।