फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी की ताजपोशी के दौरान कांग्रेसियों ने नहीं दिखाई भाषण में दिलचस्पी, यहां लगा था सभी का मन

Sun, 17 Dec 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Dec 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
at rahul gandhi's coronation, nobody was interested in the speeches
rahul gandhi - फोटो : G. pal

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी के दौरान कांग्रेसियों ने पार्टी मुख्यालय के बाहर जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ता देर शाम तक जश्न में डूबे रहे। उन्होंने पूरा दिन ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया।

at rahul gandhi's coronation, nobody was interested in the speeches
rahul gandhi - फोटो : G. pal

इस दौरान जमकर पटाखे जलाए गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, कार्यकर्ता पार्टी नेताओं के भाषणों में रुचि लेते दिखाई नहीं दिए। कांग्रेसियों ने 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शनिवार को अलग-अलग अंदाज में जश्न मनाया।

at rahul gandhi's coronation, nobody was interested in the speeches
rahul gandhi - फोटो : G. pal

इस दौरान कांग्रेसी अपने साथ राज्यों के विख्यात कलाकारों को साथ लेकर पहुंचे। अनेक कार्यकर्ता अलग-अलग वेशभूषा में यहां नजर आए। कार्यकर्ताओं ने ‘मैं हूं राहुल गांधी’ लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी। जबकि महिला कार्यकर्ताओं ने गुलाल से खेलते हुए एक-दूसरे को रंग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
at rahul gandhi's coronation, nobody was interested in the speeches
rahul gandhi - फोटो : G. pal

उधर, जश्न के चलते अकबर रोड पूरा दिन बंद रहा। यहां दिनभर वाहन नहीं चले। इस कारण राहुल गांधी की ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, एस. जयपाल रेड्डी आदि शामिल है।

विज्ञापन
at rahul gandhi's coronation, nobody was interested in the speeches
rahul gandhi - फोटो : G. pal

कई नेताओं को पिछले दरवाजे से अंदर ले जाया गया। वहीं, कांग्रेसियों के जश्न से ताजपोशी कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। ढोल नगाड़ों, पटाखों और नारेबाजी के चलते कांग्रेस मुख्यालय में किसी को कुछ नहीं सुनाई दे रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed