फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशु गुरुदेव दुष्कर्म मामला: बेटे के दोस्त ने खोले चौंकाने वाले राज, बताया क्या है असली सच

Thu, 20 Sep 2018 02:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
ashubhai guruji assault case Saurabh joined investigation on Wednesday
ashu bhai guruji
बाबा आशु गुरुदेव गिरफ्तारी मामले में आरोपी बाबा के बेटे समर के दोस्त सौरभ बुधवार को तफ्तीश में शामिल हो गया है। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। अपराध शाखा केडीसीपी डा.जी रामगोपाल नायक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ और सबूत जुटाए जा रहे हैं। पेशे से बिल्डर समर के दोस्त सौरभ पूछताछ में शामिल हो गया। उससे बुधवार को करीब चार घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। 
ashubhai guruji assault case Saurabh joined investigation on Wednesday
ashu bhai guruji
समर व आशु के मैनेजर रवि से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ सबूत मिलने के बाद ही इनको गिरफ्तार किया जाएगा।  
वहीं अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ खान को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था। दिल्ली पुलिस ने साकेत जिला अदालत को बताया कि आरोपी से पूछताछ पूरी हो चुकी है। 
ashubhai guruji assault case Saurabh joined investigation on Wednesday
ashu bhai guruji
केस की जांच अभी शुरुआती दौर में है। इसलिए आसिफ खान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाए। इस दलील के बाद कोर्ट ने आसिफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आसिफ खान को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। शाहदरा जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने आसिफ खान को गाजियाबाद से पकड़ा था। इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ashubhai guruji assault case Saurabh joined investigation on Wednesday
ashu bhai guruji
दिल्ली पुलिस ने आशुभाई का पोटेंसी टेस्ट (मर्दाना टेस्ट) कराया है। इस टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस को मोबाइल डिटेल से सबूत मिले हैं कि पीड़िता व आरोपी वारदात वाले दिन एक ही आश्रम में थे। अपराध शाखा डीसीपी डा.जी रामगोपाल नायक ने बताया कि आशु का एम्स में पोटेंसी टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट मिलने में समय लग सकता है। मोबाइल डिटेल से साफ हो गया है कि वारदात के दिन पीड़िता ने जिन तारीखों को दुष्कर्म करने की बात कही हैं उस दिन बाबा आशु मौके पर था।
विज्ञापन
ashubhai guruji assault case Saurabh joined investigation on Wednesday
ashu bhai guruji
साथ ही पीड़िता भी उन जगहों पर थी। पुलिस ने आरोपी व पीड़िता के मोबाइल की एक वर्ष की डिटेल निकलवाई है। इस मामले में आशु बाबा के अलावा बेटा समर, समर का दोस्त सौरभ व बाबा का मैनेजर आरोपी हैं। मामले में पीड़िता व उसकी बेटी का कोर्ट में बयान दर्ज हो चुका है। गाजियाबाद, यूपी निवासी महिला ने बाबा के खिलाफ हौजखास थाने में दुष्कर्म, बेटे व उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर कराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed