{"_id":"5d623f308ebc3e93d47d4b2e","slug":"arun-jaitley-first-pictures-of-last-visit-from-inside-bjp-headquarters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण जेटली का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
Sun, 25 Aug 2019 03:19 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Aug 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
अंतिम सफर पर जेटली
- फोटो : एएनआई
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर का यमुना के किनारे निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम विदाई के दौरान निगम बोध घाट पर भाजपा के दिग्गज नेताओं के अलावा कार्यकर्ता और प्रशंसक मौजूद रहे। विपक्षी दलों के नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। जेटली के बेटे रोहन जेटली ने मुखाग्नि दी। इससे पहले जेटली के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ी। भाजपा मुख्यालय में जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
Trending Videos
अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
66 वर्षीय जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था जहां नौ अगस्त को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री का पार्थिव शरीर उनके कैलाश कॉलोनी स्थित घर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय लाया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी।
अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, रविशंकर प्रसाद, प्रफुल्ल पटेल, आरएलडी नेता अजित सिंह, आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जेटली को दी श्रद्धांजलि। योगगुरु बाबा राम देव भी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हम सबको अनाथ करके चले गए। जेटली जैसे लोग युगों के बाद आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और पार्टी को नुकसान हुआ। हम सबको पारिवारिक नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर जेटली को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पीयूष गोयल ने दी जेटली को श्रद्धांजलि
- फोटो : एएनआई
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने जेटली को श्रद्धांजलि दी। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी जेटली को भाजपा मुख्यालय पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी भाजपा मुख्यालय में जेटली को श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Union Ministers Harsh Vardhan and Piyush Goyal and Jharkhand CM Raghubar Das pay last respects to Former Union Minister and BJP leader #ArunJaitley at BJP headquarters. pic.twitter.com/oaosUCLbG9
— ANI (@ANI) August 25, 2019