फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honorarium for ASHA workers doubled; newborns to be screened for 63 diseases.

Delhi NCR News: आशा कार्यकर्ताओं का भत्ता दोगुना, नवजातों की 63 बीमारियों की होगी स्क्रीनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में किया जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने तीन हजार के बजाय छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी , सोटो केंद्र और नर्सिंग होम मैनेजमेंट पोर्टल का शुभारंभ

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते को दोगुना कर दिया है। अब 6,690 आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने तीन हजार के बजाय छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मंगलवार को त्यागराज स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशा सम्मेलन-2026 और आशा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा की। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं में 63 जन्मजात बीमारियों की स्क्रीनिंग, अंगदान और प्रत्यारोपण व्यवस्था को मजबूत करने तथा नर्सिंग होम की ऑनलाइन निगरानी से जुड़ी कई पहल भी शुरू की गईं।
कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जी.बी. पंत अस्पताल में सोटो भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके अलावा मिशन अनमोल के विस्तार और नर्सिंग होम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल की शुरुआत की गई। अधिकारियों के मुताबिक इन पहलों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने के साथ उनकी पहुंच और निगरानी को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की अग्रिम पंक्ति में काम करती हैं और गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते का मुद्दा करीब एक दशक से लंबित था। कोरोना के कठिन दौर में भी आशा कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी निभाई। अब उनकी प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर उनके योगदान को सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। साथ ही आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान उनके लिए विशेष डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 से 72 घंटे में 63 बीमारियों की जांच
मिशन अनमोल के विस्तार के तहत अब नवजात शिशुओं में आनुवंशिक, मेटाबॉलिक और जन्मजात विकारों की पहचान के लिए जन्म के 24 से 72 घंटे के भीतर 63 बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सरकार का लक्ष्य वार्षिक स्क्रीनिंग कवरेज को करीब 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख नवजातों तक करना है। अब तक 75 हजार से अधिक नवजातों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 700 से अधिक बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया है।
अंगदान के लिए जागरूकता पर जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अंगदान मानवता और जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं सोटो पोर्टल के माध्यम से देहदान के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों तक अंगदान का संदेश पहुंचाने और इच्छुक लोगों को इसकी प्रक्रिया की जानकारी देने की अपील की। उपराज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ नागरिक विकसित और सशक्त दिल्ली की आधारशिला हैं। जी.बी. पंत अस्पताल में सोटो केंद्र अंगदान और प्रत्यारोपण व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा।


नर्सिंग होम का पंजीकरण होगा ऑनलाइन
नर्सिंग होम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के जरिये नर्सिंग होम के पंजीकरण और नवीनीकरण जैसी प्रक्रियाएं ऑनलाइन की गई हैं। इससे प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और निगरानी बेहतर करने का दावा किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का भत्ता बढ़ाना, मिशन अनमोल का विस्तार, सोटो केंद्र और पोर्टल की शुरुआत दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को जन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed