प्रदूषण से निपटने की तैयारी में जुटी दिल्ली सरकार ने सोमवार को दोबारा एंटी स्मॉग गन का ट्रायल शुरू किया। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली सचिवालय से इसे हरी झंडी दिखाई। (सभी फोटो- हिमांशु सोनी)
2 of 5
anti smog gun
- फोटो : himanshu soni
उन्होंने बताया कि इस बार इसे अलग-अलग सड़कों पर प्रयोग किया जाएगा। एंटी स्मॉग गन के प्रयोग से पहले और उसके बाद प्रदूषण स्तर की जांच की जाएगी। उसी के आधार पर आगे प्रदूषण से निपटने के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि मशीन में थोड़ा बदलाव किया गया है। पानी के फोर्स को बढ़ाकर धार को और हल्का किया गया है, जिससे पीएम 2.5 पर इसका ज्यादा असर दिखाई दे।
3 of 5
anti smog gun
- फोटो : himanshu soni
उन्होंने बताया कि तकनीकी बदलाव और पानी की धार को और हल्का करने से पानी की खपत में भी कमी आएगी। पुरानी तकनीक में जितना पानी एक घंटे में खत्म हो जाता था, अब वह आधे से भी कम होगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि एंटी स्मॉग गन का प्रयोग हम प्रदूषण से निपटने के लिए कर रहे हैं।
4 of 5
anti smog gun
- फोटो : himanshu soni
पर्यावरण मंत्री के मुताबिक, सफल प्रयोग के बाद हम दिवाली, अक्तूबर व नवंबर में होने वाले स्मॉग से निपटने में करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि एंटी स्मॉग गन को चलाने के लिए जनरेटर का प्रयोग हो रहा है, प्रदूषण स्तर बढ़ता है तो जनरेटर पर पाबंदी लग जाती है।
5 of 5
anti smog gun
- फोटो : himanshu soni
इस पर उन्होंने कहा कि अभी हमारा ध्यान एंटी स्मॉग गन के सफल प्रयोग पर है। उसके बाद हम जनरेटर का विकल्प भी तलाशेंगे।