फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली सरकार ने बदलावों के साथ शुरू की प्रदूषण से निपटने की तैयारी, 'बंदूक' से होगी लड़ाई

Tue, 20 Feb 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Feb 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
anti smog gun trial done in delhi
anti smog gun - फोटो : himanshu soni

प्रदूषण से निपटने की तैयारी में जुटी दिल्ली सरकार ने सोमवार को दोबारा एंटी स्मॉग गन का ट्रायल शुरू किया। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली सचिवालय से इसे हरी झंडी दिखाई। (सभी फोटो- हिमांशु सोनी)

anti smog gun trial done in delhi
anti smog gun - फोटो : himanshu soni

उन्होंने बताया कि इस बार इसे अलग-अलग सड़कों पर प्रयोग किया जाएगा। एंटी स्मॉग गन के प्रयोग से पहले और उसके बाद प्रदूषण स्तर की जांच की जाएगी। उसी के आधार पर आगे प्रदूषण से निपटने के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि मशीन में थोड़ा बदलाव किया गया है। पानी के फोर्स को बढ़ाकर धार को और हल्का किया गया है, जिससे पीएम 2.5 पर इसका ज्यादा असर दिखाई दे।

anti smog gun trial done in delhi
anti smog gun - फोटो : himanshu soni

उन्होंने बताया कि तकनीकी बदलाव और पानी की धार को और हल्का करने से पानी की खपत में भी कमी आएगी। पुरानी तकनीक में जितना पानी एक घंटे में खत्म हो जाता था, अब वह आधे से भी कम होगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि एंटी स्मॉग गन का प्रयोग हम प्रदूषण से निपटने के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
anti smog gun trial done in delhi
anti smog gun - फोटो : himanshu soni

पर्यावरण मंत्री के मुताबिक, सफल प्रयोग के बाद हम दिवाली, अक्तूबर व नवंबर में होने वाले स्मॉग से निपटने में करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि एंटी स्मॉग गन को चलाने के लिए जनरेटर का प्रयोग हो रहा है, प्रदूषण स्तर बढ़ता है तो जनरेटर पर पाबंदी लग जाती है।

विज्ञापन
anti smog gun trial done in delhi
anti smog gun - फोटो : himanshu soni

इस पर उन्होंने कहा कि अभी हमारा ध्यान एंटी स्मॉग गन के सफल प्रयोग पर है। उसके बाद हम जनरेटर का विकल्प भी तलाशेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed