फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- मन की बात करने के लिए मन साफ होना जरूरी

Thu, 12 Oct 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Oct 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
anna hazare targets modi government
दिल्ली के संसद मार्ग में नवनिर्माण किसान संगठन के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय किसान महासम्मेलन को संबोधित करते अन्ना हजारे - फोटो : हिमांशु सोनी

मन की बात करने के लिए मन साफ होना चाहिए। सरकार से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन सरकार खरी नहीं उतरी। जनलोकपाल हो या फिर किसान सभी मुद्दों पर सरकार विफल रही है। यह बातें बुधवार को गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर निव निर्माण किसान संगठन की ओर से आयोजित किसानों की राष्ट्रीय महासम्मेलन में कहीं। कार्यक्रम में जलपुरुष राजेंद्र सिंह, समाजसेवी संदीप पांडेय समेत कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया।

anna hazare targets modi government
दिल्ली के संसद मार्ग में नवनिर्माण किसान संगठन के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय किसान महासम्मेलन को संबोधित करते अन्ना हजारे - फोटो : हिमांशु सोनी

अन्ना ने कहा कि मौजूदा सरकार से उन्हें बहुत उम्मीदें थीं। हर वर्ग ने वोट देकर बहुमत से जिताया। यह सरकार जो कि 15 लाख रुपये खाते में डालने की बात करती थी आज तक 15 रुपये नहीं दे पाई। मेरा मानना है कि सरकार किसानों के लिए पेंशन स्कीम लेकर आए। अन्ना ने कहा कि वह अगले तीन महीने तक जिस राज्य में भी किसानों की सभा होगी वहां जाएंगे।

anna hazare targets modi government
दिल्ली के संसद मार्ग में नवनिर्माण किसान संगठन के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय किसान महासम्मेलन को संबोधित करते अन्ना हजारे - फोटो : हिमांशु सोनी
अन्ना ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते थे। मगर अब एक रिपोर्ट कहती है कि एशिया में भारत भ्रष्टाचार में नंबर वन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
anna hazare targets modi government
दिल्ली के संसद मार्ग में नवनिर्माण किसान संगठन के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय किसान महासम्मेलन में बैठे किसान - फोटो : हिमांशु सोनी
इससे दुखद क्या हो सकता है कि मध्य प्रदेश में किसानों को नंगा करके पीटा गया। पहले अंग्रेज करते थे अब गोरे की जगह काले आ गए हैं।
विज्ञापन
anna hazare targets modi government
दिल्ली के संसद मार्ग में नवनिर्माण किसान संगठन के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय किसान महासम्मेलन में बैठे किसान - फोटो : हिमांशु सोनी
सिर्फ मन की बात करने से कुछ नहीं होगा। कुछ करने के लिए मन का साफ होना भी जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed