फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AN-32 क्रैशः शहीद राजेश थापा का शव देखते ही घरवालों की टूटी हिम्मत, ये बात कह बेसुध हो रही दादी

Fri, 21 Jun 2019 04:24 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
AN 32 crash martyr flight lieutenant Rajesh Thapa mortal remain brought faridabad last rites perform
शहीद राजेश थापा - फोटो : Amar Ujala

वायुसेना के मालवाहक विमान एएन-32 क्रैश में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके घर पहुंचा। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका परिवार रो-रोकर बेहाल हो गया। उनकी मां तो बार-बार बेसुध हो रही थीं। वहीं शहीद राजेश की दादी जिनके वह सबसे करीब थे वह रो-रोकर एक ही बात कह रही थीं। इस दौरान शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा के अंतिम दर्शनों के लिए आस-पास के इलाकों से भीड़ जुट गई। सबने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आइए देखते हैं शहीद राजेश थापा के अंतिम यात्रा की तस्वीरें...

AN 32 crash martyr flight lieutenant Rajesh Thapa mortal remain brought faridabad last rites perform
शहीद राजेश थापा - फोटो : Amar Ujala

राजेश थापा का पार्थिव शरीर उनके घर फरीदाबाद लाने से पहले पालम एयरपोर्ट पहुंचा जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उसे पुष्पांजलि अर्पित की। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर देख पूरा परिवार बेहाल हो गया। उनकी दादी तो बस "हाय मेरा बाबू, हाय मेरा बाबू..." कह कर रोए जा रही थीं। परिवार ही क्या यह मंजर जिसने भी देखा उसकी आंखें छलक पड़ीं। उनके सम्मान में वायुसेना के जवान बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।

AN 32 crash martyr flight lieutenant Rajesh Thapa mortal remain brought faridabad last rites perform
विधायक मूलचंद शर्मा और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर - फोटो : Amar Ujala

शहीद राजेश थापा को देखने फरीदाबाद सेक्टर-23 उनके निवास पर विधायक मूलचंद शर्मा और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर पहुंची। उनके साथ कई और नेता भी मौजूद थे। जिस बेटे के लौटने की आस परिवार कर रहा था उन्हें नहीं पता था कि उसे ऐसे देखना पड़ेगा। आगे पढ़िए शहीद राजेश थापा के बारे में सबकुछ और क्यों वो अपनी दादी के बेहद करीब थे...

विज्ञापन
विज्ञापन
AN 32 crash martyr flight lieutenant Rajesh Thapa mortal remain brought faridabad last rites perform
राजेश थापा की मां शिवा थापा अपने बेटे के पार्थिव शरीर को देख रो रहीं - फोटो : Amar Ujala

वायुसेना के लापता विमान में सवार थे फरीदाबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा
चीन सीमा के पास लापता हुए वायुसेना के मालवाहक विमान एएन-32 में फरीदाबाद में रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा भी सवार थे। जब से परिजनों को उनके लापता होने की खबर मिली तब से पूरा परिवार परेशान था। हर कोई उनके जल्द से जल्द सकुशल लौटने की दुआ कर रहा था, लेकिन उनकी दुआएं काम न आई।

विज्ञापन
AN 32 crash martyr flight lieutenant Rajesh Thapa mortal remain brought faridabad last rites perform
शहीद राजेश थापा की बहन - फोटो : Amar Ujala

सेक्टर-23 निवासी 26 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा मूलरूप से नेपाल के रहने वाले थे। उनकी दादी रामा माया थापा ने अमर उजाला को बातचीत में बताया था कि राजेश जब दो साल का था तो वह उसे नेपाल से अपने साथ फरीदाबाद ले आई थीं। रामा माया थापा बिजली निगम से सेवानिवृत्त हैं। राजेश उनके पास ही रहकर पला बढ़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed