फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दिल्ली की गलियों में घूमे अमित शाह, लोगों को बांटे पंफलेट्स

Sun, 05 Jan 2020 11:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Jan 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah started door-to-door public relations campaign from Lajpat Nagar
अमित शाह ने लाजपत नगर में लोगों को बांटे पंफलेट्स - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली की गलियों में निकले और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लाजपत नगर से घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान लोगों ने छत से उनका अभिवादन किया। शाह ने भी इसका जवाब दिया। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वाले पंफलेट भी बांटे गए।


 

Amit Shah started door-to-door public relations campaign from Lajpat Nagar
अमित शाह पहुंचे लाजपत नगर - फोटो : अमर उजाला

सीएए को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम को बेनकाब करने की रणनीति के तहत अमित शाह ने लाजपतनगर पार्ट-2 में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। सबसे पहले वे सतीश सबरवाल के घर पहुंचे और उनके परिजनों को सीएए की जानकारी दी। शाह ने सभी परिजनों से टोल फ्री नंबर 8866288662 डायल करके सीएए के समर्थन की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि केंद्र सरकार व भाजपा की विचारधारा से वोटरों को अवगत कराएं। इस दौरान तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Amit Shah started door-to-door public relations campaign from Lajpat Nagar
अमित शाह ने लोगों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

आठ घरों में पहुंचे, मंदिर में लिया भगवान का आशीर्वाद
सीएए पर घर-घर पहुंचो अभियान के तहत गृह मंत्री अमित शाह 8 घरों में गए और परिजनों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों वाले पंफलेट बांटे। दिल्ली में यह पहली बार देखने को मिला कि कोई केंद्रीय गृह मंत्री घर-घर जाकर लोगों का समर्थन जुटाए। वे जिन घरों में गए, वहां परिजनों संग फोटो भी खिंचवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah started door-to-door public relations campaign from Lajpat Nagar
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज पहुंचेंगे प्रमुख नेता
सीएए जनसंपर्क अभियान के प्रमुख जयप्रकाश ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय नेता दिल्लीवालों को जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah started door-to-door public relations campaign from Lajpat Nagar
अमित शाह पहुंचे लाजपत नगर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर आरके पुरम तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू त्रिनगर में जाएंगे। राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ मोती नगर, प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी बुराड़ी, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन वजीरपुर, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल मॉडल टाउन, सांसद मीनाक्षी लेखी करोल बाग, रमेश बिधूड़ी बिजवासन, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा विकासपुरी, हंसराज हंस किराड़ी, गौतम गंभीर विश्वास नगर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता रोहिणी, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह दिल्ली कैंट, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय कस्तूरबा नगर, मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा द्वारका, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल कृष्णा नगर, रविंद्र गुप्ता शकूरबस्ती, राजेश भाटिया पटेल नगर और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन जयप्रकाश चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में सीएए जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed