फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला संग गाजियाबाद ने कहा 'मां तुझे प्रणाम', तमाम सोसायटी और बाजारों में लोगों ने 10 बजे गाया राष्ट्रगान

Sat, 15 Aug 2020 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Aug 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala organise Maa tujhe pranaam under banner abinav bharat where whole ghaziabad hapur bulandshahr sung national anthem at 10 in morning
मां तुझे प्रणाम की मुहिम के तहत पूरे गाजियाबाद ने 10 बजे गाया राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत जिलेभर में सुबह 10 बजे राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान हमारे साथ विभिन्न सोसायटी के लोग आरडब्ल्यूए, एओए के पदाधिकारी, सरकारी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, व्यापार मंडल, उद्योग संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, शिक्षण संस्थाएं सहित तमाम लोगों ने अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान किया। सभी संगठनों ने अपील की थी कि राष्ट्रगान में लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सोसायटीज में लोग बालकनी में आकर राष्ट्रगान में शामिल हुए। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयमैन कर्नल टीपी त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, एओए में राष्ट्रगान के आयोजन के साथ सभी क्षेत्रों में भी राष्ट्रगान और ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। आगे देखें तस्वीरें....

Amar ujala organise Maa tujhe pranaam under banner abinav bharat where whole ghaziabad hapur bulandshahr sung national anthem at 10 in morning
इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत राष्ट्र गान गाते लोग - फोटो : सुमित सिसोदिया

संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिला अध्यक्ष देवव्रत चौधरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक में क्रोमा के अध्यक्ष तरुण चौहान महासचिव उज्जवल मिश्रा ने सभी सोसायटी में एक साथ राष्ट्रगान की अपील की जिसका आज पालन भी हुआ। राजनगर एक्सटेंशन में केडब्ल्यू सृष्टि के अध्यक्ष विरेंद्र इंदौलिया, फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओेए के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, गजेंद्र सिंह आर्य, संजय नगर में परमार्थ समिति के अध्यक्ष वीके अग्रवाल, लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, गोल मार्केट एसोसिएशन, विजय नगर में खाद्य एवं उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गोविंदपुरम, सिद्धार्थ विहार सहित तमाम स्थानों पर कार्यक्रम हुए।

Amar ujala organise Maa tujhe pranaam under banner abinav bharat where whole ghaziabad hapur bulandshahr sung national anthem at 10 in morning
इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी - फोटो : सुमित सिसोदिया
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान गाते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala organise Maa tujhe pranaam under banner abinav bharat where whole ghaziabad hapur bulandshahr sung national anthem at 10 in morning
अजनारा एंक्लेव सोसायटी, चंदर नगर - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद के चंदर नगर की अजनारा एंक्लेव सोसायटी में अमर उजाला के मां तुझेे प्रणाम कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगान गाते लोग।
विज्ञापन
Amar ujala organise Maa tujhe pranaam under banner abinav bharat where whole ghaziabad hapur bulandshahr sung national anthem at 10 in morning
वीवीआईपी सोसायटी में गाया गया राष्ट्रगान - फोटो : कुमार संजय
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत वीवीआईपी सोसायटी में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान गाते लोग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed