फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajay maken denies news of aap congress alliance says kejriwal gave birth to modi naming demon

माकन ने AAP-कांग्रेस गठबंधन से किया इनकार, कहा- मोदी नाम के राक्षस को जन्म देने वाले केजरीवाल

Sun, 03 Jun 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jun 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
ajay maken denies news of aap congress alliance says kejriwal gave birth to modi naming demon
kejriwal and makan

आज सुबह से दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की खबरें छाई हुई हैं। एक ओर जहां कहा जा रहा है कि आप नेता दीलिप पांडेय ने ये साफ किया है कि टिकटों को लेकर बात चल रही है। वहीं इन सब बातों का खंडन करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसे किसी गठबंधन से इनकार किया है।

विज्ञापन


अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करने वाली है। यहां तक कि पार्टी नेतृत्व आप से किसी भी तरह की बातचीत नहीं कर रही है।
विज्ञापन


माकन ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'मोदी नाम के राक्षस को जन्म देने वाले केजरीवाल हैं।' जब माकन से पूछा गया कि केजरीवाल ने मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की देश को जरूरत है ट्वीट किया था इसका क्या मतलब है तो इसका भी उन्होंने जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ajay maken denies news of aap congress alliance says kejriwal gave birth to modi naming demon
ajay maken

माकन ने कहा कि अब जब दिल्ली सरकार को जनता खारिज कर रही है तो हम आगे आकर उनकी सहायता क्यों करें। हम उनके तीन सीटों वाले किसी फॉर्मूले को नहीं मान रहे।

वहीं दीलिप पांडेय ने कहा था कि आप के कुछ वरिष्ठ नेता दिल्ली, हरियाणा और पंजाब कांग्रेस के टच में हैं। कांग्रेस नेता हमारा सपोर्ट चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed