{"_id":"5fb0a58924c1cf20110fbb28","slug":"air-quality-dips-to-severe-in-delhi-post-diwali-pollution-level-rises-air-quality-index","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दिवाली पर आतिशबाजी से बिगड़ा दिल्ली का हाल, कई इलाकों में छाई धुंध की चादर, विजिबिलिटी बेहद ही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दिवाली पर आतिशबाजी से बिगड़ा दिल्ली का हाल, कई इलाकों में छाई धुंध की चादर, विजिबिलिटी बेहद ही खराब
Sun, 15 Nov 2020 09:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए दिवाली की रात दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पहले से खराब दिल्ली की हवा और खराब हो गई और गंभीर स्थित में पहुंच गई। जगह-जगह एक्यूआई बढ़ता चला गया।
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : एएनआई
दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली रातभर दिवाली के पटाखों के प्रदूषण की चादर में लिपटी रही। दिल्ली में प्रदूषण की वजह से विजिबिलिटी बेहद ही खराब हो गई।
diwali 2020
- फोटो : एएनआई
प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार आनंद विहार में 481 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह आईजीआई एयरपोर्ट पर 444, आईटीओ पर 457 और लोधी रोड पर 414 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : ANI
गोविंदपुरी, कालकाजी, ग्रेटर कैलाश से लेकर इंडिया गेट तक के इलाके में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। पटाखों के प्रदूषण की वजह से कॉलोनियों में धुएं की चादर पसर गई।सड़कों से लेकर कॉलोनियों में पटाखों की अवैध बिक्री हुई व उन्हें जलाया गया।
Delhi: Pollution level rises in the national capital; visuals from India Gate and near Akshardham Temple. pic.twitter.com/ROyO650Dlv
— ANI (@ANI) November 14, 2020
विज्ञापन
आईटीओ इलाके की तस्वीर
- फोटो : एएनआई
राजधानी दिल्ली में दिवाली के अगले दिन हवा बेहद ही खराब हो गई। आईटीओ इलाके में फिलहाल एयर क्वालिटी इंडेक्स 461 किया गया ।
Delhi: Poor visibility in the national capital due to a rise in air pollutants; visuals from Civil Lines and ISBT areas. pic.twitter.com/klUOyCz1zB
— ANI (@ANI) November 15, 2020