फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी की आबोहवा दो दिन में और होगी खराब, तापमान में गिरावट है बड़ी वजह

Mon, 10 Dec 2018 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
air pollution down after two days in Delhi ncr
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में तापमान में गिरावट के साथ रविवार को आबोहवा और ज्यादा खराब हो गई। कम तापमान व मंद हवा के कारण राजधानी की वायु गुणवत्ता आने वाले दो दिनों में और भी ज्यादा खराब होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता इंडेक्स 377 रहा, जो पिछले 20 दिनों में सबसे ज्यादा है।

air pollution down after two days in Delhi ncr
delhi Air
सीपीसीबी के मुताबिक, एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा व फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई। इसके अलावा सात अन्य इलाकों आनंद विहार, मुंडका, आरके पुरम, रोहिणी, विवेक विहार, जहांगीरपुरी व नेहरू नगर में वायु की गुणवत्ता बदतर तो वहीं दूसरी ओर 20 क्षेत्रों में यह सबसे खराब दर्ज की गई।
air pollution down after two days in Delhi ncr
Delhi air - फोटो : PTI
राजधानी में पीएम 2.5 की मात्रा 221 तो पीएम 10 की मात्रा 389 दर्ज की गई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेटर फोरकास्टिंग (सफर) ने अपने आकलन में कहा कि राजधानी की आबोहवा आने वाले दो दिनों में और खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
air pollution down after two days in Delhi ncr
दिल्ली की धुंध - फोटो : एएनआई
सफर का कहना है कि राजधानी में हवा की गति मंद है। इसके अलावा पश्चिमी गड़बड़ी नमी लाकर व हवा को भारी कर वायु की गुणवत्ता को बिगाड़ सकती है। तापमान में कमी व हल्की धुंध के कारण अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब के स्तर पर पहुंचेगी। अगर हल्की बारिश होती है तो वायु गुणवत्ता में बुधवार तक सुधार होगा। 
विज्ञापन
air pollution down after two days in Delhi ncr
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
कम बारिश होने से नमी बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। इसके मद्देनजर वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। सफर के मुताबिक, वायु में फैले प्रदूषक एनओएक्स व सीओ के बढ़ने की भी संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed