यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मारे गए एम्स के तीन डॉक्टरों के शव देर रात दिल्ली लाए गए। यहां मौजूद परिजनों की अपने बच्चों के शव देखते ही चीख निकल पड़ी और पूरा माहौल सिसकियों की आवाज से भर उठा।
2 of 6
aiims doctors accident
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात परिजनों को शांत करते हुए एम्स प्रबंधन ने शवों को उनके घर तक पहुंचाने की तैयारी की। इसके बाद सोमवार सुबह तीनों डॉक्टर हेमबाला, हर्षद और यशप्रीत के परिजन दिल्ली से रवाना हुए। वहीं, दोपहर बाद एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती अन्य चार में से तीन डॉक्टरों को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि डॉ. कैथरीन को अभी भी कुछ समय के लिए आईसीयू में रखने का फैसला लिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि प्लास्टिक और ज्वाइंट ऑपरेशन की वजह से फिलहाल कैथरीन को आईसीयू में रखने की जरूरत है।
3 of 6
aiims doctors accident
- फोटो : अमर उजाला
ट्रामा सेंटर में मौजूद एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों में से दो डॉक्टरों के परिजनों को सेंटर के विश्राम सदन में रखा गया है। घायलों में से एक डॉ. अभिनवा को कूल्हे पर भी चोटें आई हैं। हालांकि अभी तक ये सभी डॉक्टर घटना को लेकर इतने सदमे में है कि परिजनों तक से घटना की जानकारी साझा नहीं कर पा रहे।
4 of 6
aiims doctors accident
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शनिवार रात ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के डॉ. हर्षद का जन्मदिन मनाने के लिए इसी विभाग के छह और डॉक्टर पार्टी मनाने निकले थे। पहले ये कनॉट प्लेस पहुंचे। जहां पार्टी के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुए।
5 of 6
aiims doctors accident
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इनके साथ मौजूद डॉ. यशप्रीत अपनी बुआ की कार ले गए थे। कुछ दूर चलाने के बाद डॉ. हर्षद ने कार चलाने की इच्छा जाहिर की थी। आगे चलकर कार एक कैंटर से जा टकराई। हादसे में तीन डॉक्टरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया।