फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरिया से भरे ट्रक से टकराई एम्स डॉक्टरों की कार, 1 घंटे तक इलाज को तड़पे दूसरों को बचाने वाले

Tue, 20 Mar 2018 10:50 AM IST
राजेश भाटिया/कुशल प्रताप/अमर उजाला, मथुरा/नई दिल्ली
राजेश भाटिया/कुशल प्रताप/अमर उजाला, मथुरा/नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
aiims 3 doctors died at yamuna expressway: life savers of others not get any treatment for 1 hrs
aiims doctors accident - फोटो : अमर उजाला

दूसरों की जिंदगी बचाने वाले दिल्ली के एम्स के डॉक्टर एक्सप्रेसवे पर तड़पते रहे। जिस गाड़ी में वह सवार थे वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

aiims 3 doctors died at yamuna expressway: life savers of others not get any treatment for 1 hrs
aiims doctors accident - फोटो : अमर उजाला

गाड़ी से बाहर आने के लिए गेट तक नहीं खुल पा रहा था। खून से लथपथ घायल डॉक्टर मदद मांगते रहे लेकिन एक घंटे बाद मदद पहुंची। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर सभी को बाहर निकाला। तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि चार घायल थे।

aiims 3 doctors died at yamuna expressway: life savers of others not get any treatment for 1 hrs
aiims doctors accident - फोटो : अमर उजाला

शनिवार की रात दूसरों को जिंदगी देने वाले यह डॉक्टर एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल होने पर एक घंटे तक तड़पते रहे। एक्सप्रेसवे कर्मियों और पुलिस ने इन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। सभी डॉक्टरों के सिर और हाथ में गंभीर चोट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aiims 3 doctors died at yamuna expressway: life savers of others not get any treatment for 1 hrs
aiims doctors accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि खून ज्यादा बहने से ही तीन डॉक्टरों की मौत हुई है। हादसे की वजह ओवरस्पीड मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार गाड़ी के चालक को झपकी आई तो वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया था।

विज्ञापन
aiims 3 doctors died at yamuna expressway: life savers of others not get any treatment for 1 hrs
aiims doctors accident

जूनियर डॉक्टरों ने की थी आगरा-मथुरा चलने की जिद
शनिवार की रात को 11 बजे तक जन्मदिन का पार्टी चली थी। सभी ने बर्थडे का जश्न मनाया। रात को अचानक कुछ जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि मथुरा में भगवान बांकेबिहारी के दर्शन करने चलते हैं। वहीं से आगरा निकल जाएंगे। जब जूनियर डॉक्टरों ने जिद की तो फैसला हुआ कि रात में ही निकलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed