फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव में BJP की हारः कहा था ना... नोएडा मत आना, अब भुगतो!

Tue, 20 Mar 2018 10:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी/अमर उजाला, नोएडा
पूजा त्रिपाठी/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Mar 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
after loosing by election in gorakhpur and phulpur noida superstition come as truth for cm yogi
yogi adityanath - फोटो : राजन राय

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की सीट हारने की खबर सुनकर बड़े-बड़े चौंक गए हों लेकिन इसका रियल कनेक्शन कहां से है अगर आप ये जानेंगे तो आप और भी चौंक जाएंगे। (फोटोः राजन राय)

after loosing by election in gorakhpur and phulpur noida superstition come as truth for cm yogi
magenta metro - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीतिक दिग्गजों के लिए नोएडा हमेशा से ही एक अपशगुन और भय का कारण रहा है। नोएडा के लिए हमेशा से ही माना जाता है कि यहां आने वाले सीएम की हार होती है और गोरखपुर में बीजेपी की हार के बाद यह बात एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हालांकि ज्यादातर लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं और इसे ही गलत साबित करने के लिए योगी आदित्याथ सीएम बनने के बाद तीन बार नोएडा आए थे।

after loosing by election in gorakhpur and phulpur noida superstition come as truth for cm yogi
magenta metro - फोटो : पीआईबी

लगता है अब यही अंधविश्वास सच साबित हो रहा है और नोएडा आने के कुछ ही महीनों बाद हुए उपचुनाव में सीएम योगी आदित्याथ 26 साल से भाजपा का गढ़ और उनकी ही सीट रहे गोरखपुर को नहीं बचा सके। जिस सीट को योगी सांसद रहने के दौरान कभी नहीं हारे वो सीएम रहते हुए भी नहीं बचा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
after loosing by election in gorakhpur and phulpur noida superstition come as truth for cm yogi
akhilesh yada and yogi

विदेश में पढ़े-लिखे व इंजीनियरिंग कर चुके अखिलेश यादव भी अपने सीएम रहने के दौरान पूरे पांच साल में कभी नोएडा नहीं आए। हाल ही में इसको लेकर जब उनसे एक टीवी कार्यक्रम में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि हर इंसान कुछ न कुछ मानता है और मैं तो दोबारा सीएम बनने पर जाने वाला था लेकिन हम सत्ता में ही नहीं आए। जब सीएम योगी के नोएडा आने के बारे में उनसे पूछा गया तो वो बोले कि पता नहीं उनका कुछ होगा वैसे देखिए आगे क्या होता है।

विज्ञापन
after loosing by election in gorakhpur and phulpur noida superstition come as truth for cm yogi
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : डेंमो

नोएडा आने को लेकर जो अंधविश्वास है वह इतना ज्यादा है कि यूपी का सीएम रहते हुए राजनाथ सिंह भी डीएनडी फ्लाईओवर का उद्घाटन करने नोएडा नहीं बल्कि दिल्ली आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed