फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग के बाद प्रदर्शनकारियों ने यहां बनाया प्रतीकात्मक इंडिया गेट, बांधा 60 फुट लंबा तिरंगा

Tue, 21 Jan 2020 01:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jan 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
After Shaheen Bagh protesters built symbolic India Gate in Khureji
शाहीन बाग में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala

शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया के अलावा यमुनापार में छह जगह चल रहे नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन में महिलाओं का साथ देने के लिए छात्र पहुंच गए हैं। वे व्यवस्था बनाए रखने के अलावा पोस्टर-बैनर बनाने में जुटे हैं। 


 

After Shaheen Bagh protesters built symbolic India Gate in Khureji
चांद बाग में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जामिया और शाहीन बाग के बाद सबसे अधिक महिलाएं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग में जुट रही हैं। कानून-व्यवस्था के हालात पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नजर है। सभी धरना स्थलों के पास स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।

After Shaheen Bagh protesters built symbolic India Gate in Khureji
श्रीराम कॉलोनी में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

खजूरी खास की श्रीराम कॉलोनी में लोगों ने पुश्ता रोड की ढलान पर आधी सड़क को घेर लिया है। आधी सड़क पर ट्रैफिक निकाला जा रहा है। चांद बाग में हजारों महिलाएं वजीराबाद रोड की सर्विस रोड पर टेंट लगाकर बैठ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Shaheen Bagh protesters built symbolic India Gate in Khureji
करदम पुरी में प्रदर्शन पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद, कर्दमपुरी और जाफराबाद में भी विरोध प्रदर्शन जारी है। खुरेजी में प्रदर्शन स्थल के पास लोगों ने करीब 60 फुट लंबा तिरंगा झंडा सड़क के एक ओर से दूसरी ओर तक लगाया है। प्रदर्शन स्थल के गेट की एंट्री पर प्रतीकात्मक इंडिया गेट बनाया गया है। सोमवार को नेशनल काउंसिल फॉर चर्चेस के अध्यक्ष फादर इब्राहिम व सिस्टर ज्योति समर्थन देने पहुंचे।

विज्ञापन
After Shaheen Bagh protesters built symbolic India Gate in Khureji
करदम पुरी में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सुबह पढ़ी जाती है संविधान की प्रस्तावना
विरोध प्रदर्शन में छात्र सुबह आम लोगों और महिलाओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़ाते हैं। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदर्शन राजनीतिक नहीं है। इसलिए किसी भी पार्टी के नेता को नहीं बुलाया जाता। किसी पार्टी का नेता आ भी जाए तो मंच साझा नहीं कराया जाता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed