राजधानी दिल्ली में दिसंबर 2012 में हुए निर्भया दुष्कर्म मामले ने सिर्फ देश ही नहीं दुनिया को भी हिलाकर रख दिया था। तब राजपथ, जंतर-मंतर, रामलीला मैदान समेत देश के कई हिस्सों में निर्भया के दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। लेकिन कानूनी पेंच के कारण सात साल बाद भी निर्भया के दोषियों को फांसी पर नहीं लटकाया जा सका है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को फांसी के लिए एक फरवरी की तारीख तय की है। इसी बीच निर्भया मामले में एक दोषी पवन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उसके द्वारा दलील दी गई थी कि वह घटना के वक्त नाबालिग था जिसे सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। आइए जानते हैं कौन है पवन गुप्ता...
निर्भया का वो दोषी जो अपने आप को बता रहा है नाबालिग, जानिए उसके बारे में सबकुछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन