फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aftab Shraddha Case Love in 2019 and murder in 2022 cut into 35 pieces and keep in fridge for three weeks

Aftab Shraddha Case: 2019 में प्यार और 2022 में कत्ल, 35 टुकड़े कर तीन हफ्ते तक फ्रिज में रखे; पूरी कहानी

Wed, 25 Jan 2023 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Jan 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
Aftab Shraddha Case Love in 2019 and murder in 2022 cut into 35 pieces and keep in fridge for three weeks
Aftab Shraddha Case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को श्रद्धा हत्याकांड की 75 दिन की जांच के बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ 6636 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दायर कर दी। आरोपपत्र में पुलिस ने दावा किया कि इस बात के ठोस साक्ष्य है कि आफताब ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान के लिए सुनवाई 7 फरवरी तय करते हुए आफताब की न्यायिक हिरासत अवधि 7 फरवरी तक बढ़ा दी। वहीं, आफताब ने अदालत से आरोपपत्र की प्रति अपने वकील को नहीं दिखाने का आग्रह किया है। साकेत अदालत में दायर आरोपपत्र में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों की गवाही और फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को आधार बनाया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के नार्कों व पॉलिग्राफ टेस्ट से भी से इस बात की पुष्टि हुई है कि आफताब ने ही श्रद्धा की हत्या की है। 
विज्ञापन

Aftab Shraddha Case Love in 2019 and murder in 2022 cut into 35 pieces and keep in fridge for three weeks
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गवाहों के बयानों के अलावा अन्य साक्षयों के आधार पर आरोपी का अपराध साबित करने के ठोस आधार है। पुलिस ने दस्तावेज की कानूनी विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद आरोपपत्र दायर किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Aftab Shraddha Case Love in 2019 and murder in 2022 cut into 35 pieces and keep in fridge for three weeks
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा की हत्या कर शरीर के 35 टुकड़े कर फेंक दिए थे
श्रद्धा वालकर की पिछले साल दिल्ली के महरौली में कथित तौर पर सहमति संबंध में रह रहे आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर दी थी। आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। उसने कथित तौर पर पिछले साल मई में 27 वर्षीय महिला की हत्या कर दी थी लेकिन यह घटना महीनों बाद सामने आई। 

 
विज्ञापन

Aftab Shraddha Case Love in 2019 and murder in 2022 cut into 35 pieces and keep in fridge for three weeks
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
28 वर्षीय पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पिछले महीने उसने हत्या के मामले में दिल्ली की एक अदालत में दायर अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली थी।

 

Aftab Shraddha Case Love in 2019 and murder in 2022 cut into 35 pieces and keep in fridge for three weeks
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
2019 से दोनों के बीच थे संबंध
पूनावाला और वाकर को मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 2019 से दोनों के बीच संबंध थे। वे जल्द ही मुंबई में एक साथ रहने लगे, लेकिन पिछले साल अप्रैल के अंत या मई के पहले हफ्ते में दिल्ली के महरौली में शिफ्ट हो गए। 

 

Aftab Shraddha Case Love in 2019 and murder in 2022 cut into 35 pieces and keep in fridge for three weeks
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
15 मई को राष्ट्रीय राजधानी जाने के तीन दिन बाद आरोपी ने कथित तौर पर वाकर की गला दबाकर हत्या कर दी, उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर में लगभग तीन सप्ताह के लिए 300 लीटर के फ्रिज में रख दिया। 

 

Aftab Shraddha Case Love in 2019 and murder in 2022 cut into 35 pieces and keep in fridge for three weeks
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने मेडिकल बोर्ड को अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की कि महरौली के एक वन क्षेत्र से बरामद की गई हड्डिया और मानव अवशेष एक महिला के हैं। इसने यह भी कहा कि वन क्षेत्र में मिली हड्डियों के डीएनए नमूने और पूनावाला के महरौली स्थित घर में मिले खून के निशान उसके पिता के नमूनों से मेल खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed