फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder: खोपड़ी और जबड़े का हिस्सा मिला, खुलासा- श्रद्धा का सिर व धड़ रखकर छह महीने तक नहीं खोला फ्रिज

Mon, 21 Nov 2022 07:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Nov 2022 07:50 AM IST
विज्ञापन
aftab not open fridge six month after put shraddha head into it police found jaw in jungle
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। महरौली के जंगल से पुलिस को एक खोपड़ी और जबड़े का हिस्सा मिला है। कई अन्य हडि्डयां भी बरामद हुई हैं। हालांकि पुलिस को अब तक श्रद्धा के सिर और धड़ नहीं मिले हैं। पुलिस महरौली के जंगलों में अब भी तलाश कर रही है। हडि्डयां मानव की हैं या किसी और की, यह पता लगाने के लिए उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अगर ये बरामद हड्डियां श्रद्धा वालकर की निकलती हैं, तो पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है। अब सभी को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। 


 

aftab not open fridge six month after put shraddha head into it police found jaw in jungle
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह जंगल में तलाशी अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों से नॉर्मल तरीके से बात रहा था, जैसे कुछ हुआ ही न हो। पुलिसकर्मी उसकी इस हरकत से खुद हैरान हैं और मानने लगे हैं कि आरोपी साइको है। आरोपी ने श्रद्धा के शव के ज्यादातर टुकड़े तो वारदात के बाद ही छत्तरपुर के जंगल में फेंक दिए थे, जबकि सिर, धड़ व हाथ-पैरों की उंगलियों को फ्रिज में रख दिया था। इसने शरीर के इन टुकड़ों को 18 अक्तूबर को फेंका था। 

aftab not open fridge six month after put shraddha head into it police found jaw in jungle
आफताब के फ्लैट के नीचे मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

इस बीच उसने फ्रिज को एक-दो बार को छोड़कर बिल्कुल नहीं खोला था और न ही उसमें खाने-पीने का सामान रखा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बीच में एक-दो बार फ्रिज को खोलकर सिर व धड़ को निकाला था। वह बैग में रखकर नीचे भी ले गया था। मगर नीचे लोगों को देखकर वापस आ गया। उसे लगा कि कोई उसे देख रहा है। इसके बाद उसने शव के इन टुकड़ों को नहीं फेंका था। जब महिला दोस्त इसके घर आई तो उसे बताया था कि फ्रिज खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aftab not open fridge six month after put shraddha head into it police found jaw in jungle
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी जून में मुंबई चला गया था। ये श्रद्धा के साथ एक महीने के उत्तर भारत के ट्रिप पर गया था। मगर जाते हुए इसने बसई, मुंबई वाला किराये का मकान खाली नहीं किया था। इसका उसे किराया भरना पड़ रहा था। इसलिए मकान को खाली करने ये मुंबई गया था। मुंबई जाकर इसने मकान खाली किया और घर का सामान अपने घर ले जाकर रख दिया। मुंबई में इसने अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया था। मुंबई वाले मकान को इसने श्रद्धा को पत्नी बताकर लिया था।

विज्ञापन
aftab not open fridge six month after put shraddha head into it police found jaw in jungle
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

महरौली के जंगल से जबड़ा मिला
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महरौली के जंगल से एक जबड़ा व कुछ हड्डियां मिली हैं। ये कहना आसान नहीं कि ये इंसान की है या फिर जानवर की हैं। पुलिस ने इनको फोरेंंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed