फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: गांजा बेचने वाले करेंगे श्रद्धा की मौत का खुलासा, पुलिस ने छतरपुर के कई तस्करों को उठाया

Sun, 20 Nov 2022 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Nov 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case delhi police detained many people selling ganja around mehrauli
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड मामले में रविवार को एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने से पहले गांजे का नशा किया था। नशा उतरता तो वह फिर गांजे का सेवन कर लेता। अपने मंसूबे का अंजाम देने के लिए उसने ऐसा कई बार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से गांजा लेकर आया था, जिसकी जानकारी श्रद्धा को भी थी। वह मुंबई में भी गांजे का नशा करता था।

Shraddha Murder Case delhi police detained many people selling ganja around mehrauli
आफताब के फ्लैट के नीचे मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से काफी मात्रा में गांजा दिल्ली लेकर आया था। ये भी कहना है कि वह गांजे का लगातार सेवन नहीं करता था। हालांकि उसे नशे की तलब होती थी। 

Shraddha Murder Case delhi police detained many people selling ganja around mehrauli
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि श्रद्धा को ये बात पता थी कि वह गांजे का नशा करता है। वह इस बात पर उसे टोकती थी। उसने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता, सिर्फ बीयर पीता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case delhi police detained many people selling ganja around mehrauli
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
18 मई को जब उसने श्रद्धा की गला दबा कर हत्या करने के बाद वह कई बीयर लेकर आया था। उसने बीयर पी और फिर ऑनलाइन खाना मंगाया। हत्या करने से पहले भी उसने बीयर पी रखी थी।

 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case delhi police detained many people selling ganja around mehrauli
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस तरह के इनपुट मिले हैं कि आरोपी ने दिल्ली में गांजा खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने महरौली के आसपास गांजा बेचने वाले काफी लोगों को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed