फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने के आरोपी फौजी की मां बोली- बेटा दोषी हुआ तो खुद गोली मार दूंगी

Fri, 07 Dec 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 07 Dec 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
accused of inspector subodh murder army man jeetu mother reveals big secret about his son
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला

3 दिसंबर को बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने के आरोपी जीतू फौजी के परिवार के बारे में कई खुलासे सामने आ रहे हैं। यह खुलासे उसकी मां ने किए हैं। यहां तक कि जीतू की मां ने तो ये भी कह दिया है कि अगर उनके बेटे ने इंस्पेक्टर को गोली मारी है तो उसे खुद गोली मार दूंगी।

accused of inspector subodh murder army man jeetu mother reveals big secret about his son
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में आरोपी जीतू फौजी की मां रतन कौर ने बताया कि घटना वाले दिन उसका बेटा घर पर नहीं था। उन्होंने ये भी बताया कि जब पुलिस जीतू की तलाश करते हुए उनके घर पहुंची तो पुलिस ने काफी तोड़फोड़ की।

accused of inspector subodh murder army man jeetu mother reveals big secret about his son
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला

रतन कौर ने बताया कि जिस वक्त पुलिस उनके घर पर आई थी उस वक्त वह घर पर नहीं थीं। पुलिसवालों ने उनके घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने उनकी बहू से भी बदसलूकी की। उसका हाथ खींचा जिससे उसकी चूड़ियां टूट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
accused of inspector subodh murder army man jeetu mother reveals big secret about his son
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला

जब रतन कौर से पूछा गया कि आपको मालूम है कि आपके बेटे ने बुलंदशहर में पुलिसवाले को गोली मारी है तो वो बोलीं कि अगर जीतू ने ऐसा किया है तो उसे फौरन सजा मिलनी चाहिए। उसने ऐसा किया है तो मैं खुद उसे गोली मार दूंगी। उन्होंने कहा, जिस इंस्पेक्टर की जान गई वो सिर्फ अपनी मां का ही नहीं, मेरा भी बेटा कहा जाएगा। इस घटना से जितना दुख उसके परिवार को है मुझे भी है।

विज्ञापन
accused of inspector subodh murder army man jeetu mother reveals big secret about his son
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला
यह बात भी थोड़ी अजीब थी कि जब रतन कौर से जीतू की फोटो दिखाने को कहा गया तो वो बचती रहीं और जब जीतू की फोटो दिखाकर उनसे पूछा गया कि क्या यही जीतू है तो उन्होंने पहचानने से इनकार कर दिया। जीतू की तस्वीरें गांववालों को दिखाई गईं तो उन्होंने तस्वीर की पुष्टि की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed