सोशल मीडिया साइट से महिलाओं के फोटो लेकर एडिटिंग के द्वारा अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी ने रिमांड के दौरान और भी खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह ऐसे अकाउंट की तलाश में रहता था, जिसमें युवती या महिला सुंदर हो और सोशल मीडिया पर ज्यादा फोटो वीडियो डालती हो। इससे उसे फोटो को एडिट करने में आसानी होती थी। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने मंगलवार को कई पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कराए, इनमें ज्यादातर पढ़ी-लिखी और मॉडर्न महिलाएं हैं। आरोपी गणेश ने पूछताछ में बताया कि उसने दिल्ली की सबसे ज्यादा युवतियों व महिलाओं को अपना शिकार बनाया।
सुंदर महिलाओं पर रखता था नजर: एडिटिंग से बनाता था उनकी अश्लील तस्वीरें, पढ़ें-ब्लैकमेलर का चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की युवतियां सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं। ऐसे में उनका मोबाइल नंबर ढूंढ़ना आसान रहता है। आरोपी ने हरियाणा, बिहार व झारखंड की महिलाएं को भी निशाना बनाया था। इसके बाद भी ज्यादातर पीड़ित महिलाएं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आगे आने से बच रही हैं।
महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया आरोपी गणेश मूलरूप से यूपी मथुरा के गांव नानीगढ़ी का रहने वाला है। आरोपी के दो बेटे हैं। दोनों पांचवी व छठी कक्षा में पढ़ते हैं। आरोपी ट्रक चालक है। खाली समय में फेसबुक पर समय बिताता था। पूछताछ में सामने आया है कि यूट्यूब से उसने फोटो-वीडियो एडिट करना सीखा। एप के माध्यम से महिलाओं के फोटो एटिड कर फेसबुक मैसेंजर से मिले नंबर पर भेज देता था।
महिलाएं पहले दिखाती हिम्मत तो नहीं बढ़ते मामले
इंस्पेक्टर माया ने बताया कि आरोपी ने जिस भी महिला को अपने जाल में फंसाया वह उसकी बात मानने लगी। किसी ने भी उसकी शिकायत करने की हिम्मत नहीं दिखाई। एनआईटी निवासी जिस महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी वह अध्यापिका हैं। पहले तो वह फोटो देखकर डर गईं। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति को सब साफ-साफ बताया और महिला थाने में शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ एक साल में ये पहली शिकायत दर्ज हुई है।
मालिक की तलाश में राजस्थान पहुंची पुलिस
आरोपी से जो मोबाइल बरामद हुआ है, उसकी सिम राजस्थान के एक युवक के नाम पर है। आरोपी के मुताबिक, उसे ये सिम एक ढाबे पर पड़ी मिली थी। पुलिस सिम मालिक की तलाश में आरोपी को लेकर राजस्थान गई है। आरोपी गणेश कम पढ़ा-लिखा होने के बावजूद इतना शातिर है कि वह जानता था कभी शिकायत हुई तो पुलिस सिम के मालिक को ढूंढेगी। पुलिस ने आरोपी के सिम मालिक को ढूंढने की बजाये उसके मोबाइल की लोकेशन से उसे धर लिया।