दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत रोड संख्या 13 पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान नोएडा से दिल्ली की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। क्रेन के पास मौजूद ट्रैफिक पुलिस के सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले कर्मचारियों का ऑटो भी डंपर के चपेट में आ गया। घटना के समय दो कर्मचारी क्रेन पर जबकि तीन ऑटो और एक सड़क पर खड़े थे। एक कर्मचारी सुरक्षित बच गया। घटना के बाद डंपर को मौके पर छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया।
दिल्ली में मौत का तांडव: खड़ी क्रेन में घुसा बेकाबू डंपर, चार की मौत; दो घायल, सीसीटीवी लगा रहे थे कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:21 PM IST
सार
पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त क्रेन, ऑटो और डंपर को कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन