आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पकौड़े को लेकर तंज कसा है। उन्होंने ऐसा ट्वीट किया ट्विटर यूजर्स ने उनको आड़े हाथों ले लिया है।
AAP : जब किया आशुतोष ने PM मोदी के खिलाफ ऐसा ट्वीट, तब लोगों ने कर दिया जबरदस्त ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर यूजर्स नें तस्वीरें शेयर कर प्रतिक्रियाएं दीं। महेंद्र नाम के यूजर ने लिखा-"कांग्रेस सरकार ने जब मनरेगा योजना शुरू की थी तब मर गए थे क्या? तब विरोध क्यों नहीं किया। साल भर में 100 दिन गेंती फावड़ा लेकर काम करो और 250 दिन बेरोजगार रहो, क्या इसे रोजगार मानोगे?”
कुलदीप सिंह ने कहा- "इसी पकौड़ा क्रांति से जहां मेहनतकश लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वह दूसरों को रोजगार देने में भी समर्थ होगा। हां, हराम की कमाई पर पलने वाले चंदाखोर जरूर भूल गए हैं कि 1 करोड़ के समोसे निगलने वाला उनका सरदार कभी इन्हीं पकौडों के साथ अपनी जिदंगी बिताता था।”
एक अन्य यूजर ने लिखा-मोदी जी की हर क्रांति रंग ला रही। आज हर देशद्रोही समाज विरोधी और सरकार विरोधी बैठ कर पकौड़े तल रहे और फोटो खिंचा रहे। मोदी ने तुम जैसों को मजबूर कर दिया पकौड़े तलने के लिए।
एक अन्य मीनेस नामक यूजर ने लिखा कि इतजार करो और देखो। जिस तरह 2014 के चुनाव जीतने के लिए चाय सहायक बनी थी, उसी तरह 2019 में पकौड़ा सहायक होगा। तुम बस बिल्लियों के साथ मजे लेते रहो।
आनंद शर्मा ने प्रतिक्रिया दी और लिखा-2014 में चायवाला कहकर प्रधानमंत्री जी का मजाक बनाया था तब तुम्हारी जनता ने लोकसभा चुनाव में क्या गत की थी याद तो होगा, इस बार तो चाय के साथ पकौड़ा भी है।