चाहे पावरफुल बाइक चलाएं या हल्की लेकिन इस चीज का ध्यान रखें कि जान सबसे अधिक कीमती है, इसलिए हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं। ऑटो एक्सपो-2018 मोटर शो में होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर इंडिया पवेलियन पर रविवार को आए अक्षय कुमार ने युवाओं से यह बात की। (सभी फोटो- लाल सिंह)
2 of 6
auto expo 2018
- फोटो : lal singh
ऑटो एक्सपो-18 में दूसरी बार अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। अक्षय कुमार के आने की सूचना पर ही होंडा के पवेलियन पर युवाओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कंपनी के टू व्हीलर बाइकों के प्रमोशन पर पहुंचे।
3 of 6
auto expo 2018
- फोटो : lal singh
इस दौरान उन्होंने युवाओं से यातायात के नियमों का पालन जरूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप जब भी घर के बाहर निकलते हैं तो आपके माता-पिता, पत्नी या बच्चे आपका इंतजार करते हैं। अपने पसंदीदा सुपर स्टार को देखने के लिए लोगों की भीड़ पहले से जुट गई।
4 of 6
auto expo 2018
- फोटो : lal singh
अक्षय के आते ही लोग उनका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए चिल्लाने लगे। उनके पास जाने के लिए और उनसे हाथ मिलाने की चाहत में सुरक्षाकर्मियों को उन्हें संभालना मुश्किल में पड़ गया। लोगों को शांत कराने के बाद अक्षय ने कहा कि वाहन पंसद करना, खरीदना और चलाना अच्छी बात है, लेकिन जान उससे भी कीमती है।
5 of 6
akshay kumar
- फोटो : lal singh
अगर आप नहीं रहेंगे तो बाइक किस काम की रहेगी। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं और यातायात नियमों का भी पालन करें। उन्होंने लोगों से दूसरों को भी जागरूक करने की सलाह दी।