फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑड-ईवन : AAP सरकार अपने ही बयान से पलटी, योजना लागू करने में मांगी छूट

Fri, 08 Dec 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
aap government needs exemptions in odd even rule in delhi
odd even - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम योजना बिना छूट के लागू होगी इसे लेकर फिर से दिल्ली सरकार ने अपना बयान बदल लिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें सम-विषम योजना में महिलाओं और दोपहिया वाहनों के लिए छूट चाहिए।

aap government needs exemptions in odd even rule in delhi
दिल्ली ऑड ईवन - फोटो : SELF

इस पर उन्होंने समीक्षा याचिका भी दाखिल की है। पीठ ने इसके बाद कहा कि आखिर आप आज बयान से क्यों पलट रहे हैं। पीठ ने समीक्षा याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने के लिए कहा है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण सचिव को बैठक के लिए भी बुलाया है।

aap government needs exemptions in odd even rule in delhi
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है। पीठ ने पंजाब, हरियाणा व यूपी को सुप्रीम कोर्ट गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के आधार पर सामान्य कार्ययोजना तैयार करने पर फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
aap government needs exemptions in odd even rule in delhi
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

पीठ ने राज्यों से कहा कि आपके पास अपनी कार्ययोजना क्यों नहीं है। सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा ने कहा कि 48 घंटे लगातार वायु प्रदूषण की आपात स्थिति पर ईपीसीए के तहत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का पालन किया जाता है।

विज्ञापन
aap government needs exemptions in odd even rule in delhi
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

​वहीं इस दौरान निर्माण कार्य, उद्योगों पर प्रतिबंध आदि उपाय किए जाते हैं। इसके बाद पीठ ने फटकार लगाते हुए कहा कि 48 घंटे लगातार हवा खराब रहने के बाद उपाय किए जाने के पीछे क्या तर्क है। आप लोग अपना दिमाग क्यों नहीं लगाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed