फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AAP : सरकार अब ला रही ऐसा कानून जो साबित होगा बैंक खातों में परमाणु बम

Fri, 08 Dec 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
aap commented on new central government's new frdi law
आप - फोटो : SELF

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि फाइनेंसियल रिजोल्यूशन एंड डिपोजिट इंश्योरेंश बिल (एफआरडीआई) के सहारे केंद्र सरकार लोगों का पैसा हड़पने की तैयारी कर कर रही है।

aap commented on new central government's new frdi law
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

पार्टी के मुताबिक, सरकार बिल संसद में पेश करने वाली है। इसके कानून बनने पर बैंकों में जमा आम लोगों का सारा पैसा हड़पा जा सकता है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार चोर दरवाजे से एक ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जो इस देश की जनता के बैंक-खातों पर परमाणु बम का काम करेगा।

aap commented on new central government's new frdi law
demo pic

फिलहाल बिल तैयार करके संसदीय कमेटी को भेज दिया गया है। कमेटी की रिपोर्ट संसद में रखी जायेगी। राघव के मुताबिक, संसद में अगर यह बिल पास हो जाता है तो बैंक में लोगों का जो भी पैसा टर्म डिपॉजिट में होगा, उसका भुगतान उसी हालत में होगा, जब भुगतान के वक्त बैंक की आर्थिक स्थिति ठीक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
aap commented on new central government's new frdi law
Money

इससे पूरी संभावना है कि बैंक अपनी हालत खस्ता बताकर लोगों की जमाराशि का भुगतान करने से मना कर दे। बिल के 52वें आर्टिकल में इसका प्रावधान किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed