लंबे इंतजार के बात राजधानी दिल्ली में आखिरकार एक ऐसी रसोई खुल गई है जहां दिल्लीवाले मात्र 10 रुपए में भरपेट खाना खा सकेंगे।
2 of 5
aam admi canteen
- फोटो : ट्विटर से
दरअसल काफी समय से दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तावित आम आदमी कैंटीन बृहस्पतिवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण(एलएनजेपी) अस्पताल में खुला। यहां आने वाले मरीज के परिजन, कर्मचारी और अन्य लोग 10 रुपए में खाना खा सकेंगे।
3 of 5
aam admi canteen
- फोटो : ट्विटर से
केजरीवाल सरकार ने तमिलनाडु के अम्मा कैंटीन की तर्ज पर आम आदमी कैंटीन खोलने का प्रस्ताव बहुत पहले ही रखा था।
4 of 5
aam admi canteen
- फोटो : ट्विटर से
एलएनजेपी अस्पताल में इस आम आदमी कैंटीन का उद्घाटन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया और बताया यह अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरु किया गया है। हालांकि इसमें केवल दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
5 of 5
aam admi canteen
- फोटो : ट्विटर से
सत्येंद्र जैन ने कहा कि एक महीने बाद हम रात का खाना शामिल करने का प्रयास करेंगे और फिर सुबह नाश्ते की भी शुरुआत करने की योजना है। सत्येंद्र जैन ने ये भी साफ किया कि योजना के परीक्षण का ये कतई मतलब नहीं है कि एक महीने में इसे बंद कर दिया जाएगा बल्कि इसका मतलब ये है कि इसे आगे बढ़ाया जाएगा।