फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मां ने किया अपने 8 महीने के बच्चे का सिर धड़ से अलग, तब सामने आई अतीत की काली करतूत

Sat, 21 Apr 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
a mother killed her 8 months old son in delhi
CRIME SCENE

जिस बच्चे को मां ने नौ महीने तक कोख में पाला, अब उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं मां ने वहशीपन की सारी हदें पार करते हुए बच्चे के पेट को बेरहमी से फाड़ दिया। दिल को दहला देने वाली यह घटना अमन विहार इलाके की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने और खुद को जख्मी कर लेने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग तांत्रिक क्रिया की आशंका जता रहे हैं।

a mother killed her 8 months old son in delhi
नवजात - फोटो : amar ujala

मधुबनी (बिहार) निवासी आरोपी महिला का पति साप्ताहिक मार्केट में दुकान लगाता है। बृहस्पतिवार देर रात एक बजे वो काम से लौटा। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसने धक्का देकर दरवाजा खोला। कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी अपने बेटे के क्षत-विक्षत शव को गोद में रखकर बैठी थी।

a mother killed her 8 months old son in delhi
baby

यह देखकर हरिशंकर ने फोन कर अपने परिचितों और पड़ोसियों को बुलाया। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बच्चे का गला रेत कर अलग कर दिया गया है। साथ ही बच्चे के पेट को फाड़ दिया गया है। महिला ने खुद को भी जख्मी कर लिया था। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में कर लिया और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या मेें इस्तेमाल कैंची और चाकू बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
a mother killed her 8 months old son in delhi
सांकेतिक चित्र

चार साल पहले भी दो माह के बेटे की हत्या की थी
आरोपी महिला के पति ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले भी पत्नी ने अपने दो माह के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से उस समय उन लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। उसके मुताबिक, दस साल पहले उसकी सारिका से शादी हुई थी। उसकी सात और दो साल की बेटी है। उसकी दोनों बेटियां दादा-दादी के घर रहती हैं।

विज्ञापन
a mother killed her 8 months old son in delhi
knife

कमरे का दृश्य हृदय विदारक था
स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरे के अंदर का दृश्य हृदय विदारक था। महिला बिस्तर पर अपने आठ माह के बच्चे के शव को लेकर बैठी थी। बच्चे की गर्दन पूरी तरह से कटी था और सिर नीचे पड़ा हुआ था। बच्चे के पेट को भी फाड़ रखा था। लोगों की माने तो महिला के मुंह में खून लगा था। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बच्चे के खून को पी रखा था। स्थानीय लोग इसे तंत्र मंत्र से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के बाद ही सारी बात सामने आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed