दिल्ली में मंगलवार रात एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इस रैकेट में शामिल 39 लड़कियों पहाड़गंज के होटल से छुड़ाया गया है।
2 of 10
swati maliwal
- फोटो : swati maliwal twitter account
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर इन लड़कियों को आजाद कराया। इन लड़कियों को नेपाल से यहां सेक्स रैकेट में शामिल करने के लिए लाया गया था।
3 of 10
swati maliwal
- फोटो : swati maliwal twitter account
इससे पहले स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को ही शाम में वसंत विहार पुलिस थाना क्षेत्र से 18 महिलाओं को छुड़ाया था। यूपी की वाराणसी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मैदानगढ़ी गांव में दबिश देकर 18 और नेपाली महिलाओं को मुक्त कराया गया। इन नेपाली महिलाओं को मध्य एशियाई देशों में भेजा जाने वाला था।
4 of 10
swati maliwal
- फोटो : swati maliwal twitter account
शिवपुरी थाना, वाराणसी पुलिस ने एजेंट व उसकी नेपाली महिला साथी को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार रात यूपी रवाना हो गई। मुक्त कराई गई 18 नेपाली महिलाओं को मंडी हाउस स्थित शेल्टर होम में रखा गया है। हालांकि किसी महिला ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही किसी महिला ने महरौली थाने में कोई शिकायत दी है।
5 of 10
swati maliwal
- फोटो : swati maliwal twitter account
मैदान गढ़ी से मुक्त कराई गई लड़कियों से मिलने के लिए दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष भी शेल्टर होम पहुंची। आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व सदस्या किरण नेगी ने इन लड़कियों से बात करने का प्रयास किया।