{"_id":"5f36bf0a8ebc3e3ca15870b1","slug":"15th-august-independence-day-celebration-at-lal-quila-red-fort-pictures-and-latest-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाल किला पर हुआ ध्वजारोहण, पांच स्तरीय घेरे में रही सुरक्षा... देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किला पर हुआ ध्वजारोहण, पांच स्तरीय घेरे में रही सुरक्षा... देखें तस्वीरें
Sat, 15 Aug 2020 04:03 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
लाल किले के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किले को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। कोरोना संकट के कारण इस बार समारोह में खास बदलाव किए गए। पूरे समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। लाल किले के आसपास पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें एनएसजी के स्नाइपर, एलीट स्वाट कमांडो और काइट कैचर्स की टीम भी तैनात रही।
लाल किले के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
लाल किला परिसर के आसपास 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी फुटेज को हर सेकेंड मॉनीटर किया गया। इसके अलावा करीब चार हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस ने पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी। सुरक्षाकर्मियों को रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलवे ट्रैक पर तैनात किया गया। 15 अगस्त की सुबह 6: 45 से 8: 45 तक लालकिले के पास से गुजरने वाले ट्रैक पर आवाजाही बंद रही।
लाल किले के आसपास की सड़कें भी बंद रहेंगी। वहीं सुरक्षाबलों की नजर आसमान पर भी है, ताकि लाल किले के पास कोई भी पतंगबाजी न करे। इसके अलावा पुलिस की ओर से अभियान चलाकर होटलों की और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।
लाल किले के आसपास की सड़कें भी बंद रहेंगी। वहीं सुरक्षाबलों की नजर आसमान पर भी है, ताकि लाल किले के पास कोई भी पतंगबाजी न करे। इसके अलावा पुलिस की ओर से अभियान चलाकर होटलों की और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।
लाल किले के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
हाईराइज बिल्डिंग पर स्नाइपर तैनात
लाल किले के आसपास की हाईराइज बिल्डिंग को सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को अपने कब्जे में लिया है। इन बिल्डिंग पर स्नाइपर तैनात कर दिए गए हैं। सुरक्षाकर्मी जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी कर रहे हैं।
कोविड गाइड लाइन का सख्ती से होगा पालन
दिल्ली पुलिस ने समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों और सुरक्षाकर्मियों को कोरोना गाइडलाइन पालन करने का आदेश दिया है। गार्ड ऑफ ऑनर का हिस्सा रहने वाले 350 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें सिपाही से लेकर डीसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

मास्क, पीपीई किट और सोशल डिस्टेंसिंग
प्रधानमंत्री समेत लाल किले पर मौजूद सभी अतिथि और अन्य लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। समारोह स्थल पर निर्धारित क्षेत्र में बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए की गई थी। समारोह में मौजूद स्टाफ पीपीई किट पहने हुए रहे।
4200 स्कूली बच्चों की जगह 500 एनसीसी कैडेट्स
लालकिला मैदान में हर साल दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों के 4200 बच्चों को तिरंगा के तीनों रंगों के कपड़ों में बिठाया जाता है। इस साल 4200 बच्चों की जगह केवल 500 एनसीसी कैडेटों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत ही बैठाया गया।

यह मार्ग रहे बंद
दिल्ली पुलिस के एडिशनल प्रवक्ता अनिल मित्तल के अनुसार, सुबह चार बजे से 10 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल, लोथियन रोड पर जीपीओ से छत्ता रेल, एसपी मुखर्जी मार्ग पर एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, चांदनी चौक रोड पर फाउंटेन चौक से लाल किला, निषाद राज मार्ग पर रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, एस्प्लेनेड रोड पर लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड पर राजघाट से आईएसबीटी और आउटर रिंग रोड पर आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर पूरी तरह से आम वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस पर केवल लेबल लगे हुए वाहनों को ही आने की अनुमति थी।
इन मार्गों से बचकर चलें वाहन चालक
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह कार्यक्रम के दौरान सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदर रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, रिंग रोड पर निजामुद्दीन ब्रिज से कश्मीरी गेट आईएसबीटी, आउटर रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से सलीम गढ़ बाईपास और कश्मीरी गेट के रास्ते का इस्तेमाल करने से बचें।