अब बैंक ग्राहक बिना इंटरनेट के किसी भी फोन से इंटरनेट बैंकिंग कर सकेंगे। खातों में फंड ट्रांसफर करने के साथ ही मोबाइल रिचार्ज और अलग-अलग तरह के बिल भी भरे जा सकेंगे।
इस स्टिकर से अब बिना इंटरनेट किसी भी फोन से कर सकेंगे नेट बैंकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यस बैंक ने को-ऑपरेटिव बैंक के साथ मिलकर सिम से पे लांच किया है। यह स्टिकरनुमा एक बहुत छोटी डिवाइस है, जिसके सिम पर चिपकाने के बाद आसानी से बैंकिंग की जा सकती है।
बुधवार को कचहरी स्थित सहकारी बैंक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसीबी अध्यक्ष केएस राणा ने बताया कि यस बैंक के साथ मिलकर यह एप्लीकेशन शुरू की गई है। इसके लिए ग्राहकों को अपने सिम पर एक न्यून स्टीकर लगाना होगा।
इसके बाद वह तमाम तरह की बैकिंग सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। यह एप्लीकेशन बिना इंटरनेट के सभी तरह के फोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक फंड ट्रांसफर, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट जैसे लाभ उठा सकते हैं।
यस बैंक के एमडी और सीईओ राणा कपूर ने बताया कि इस एप्लीकेशन की मदद से लगभग सभी बैंकों की सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।