31 मार्च को जियो ऑफर खत्म हो जाएगा। यानी अब आपको सर्विस के लिए पैसे देने होंगे। इसके लिए कंपनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप का एलान किया है।
1 अप्रैल से पहले बंद कराएं अपना JIO सिम, वरना आएगा लंबा बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन ऐसे यूजर का क्या होगा जो जियो की पोस्टपेड सर्विस ले रहे हैं और उन्हें इसकी सर्विस नहीं भा रही है। अगर पोस्पेड कस्टमर सिम बंद नहीं करवाएंगे तो उनका लंबा चौड़ा बिल आ सकता है। इन आसान स्टेप्स से आप जियो का सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर सकते हैं।
सबसे पहले माय जियो ऐप से जाएं और ओपन बटन पर क्लिक करें। इससे पहले ऐप में साइन इन जरूर कर लें। इसके बाद मेन्यू में जाएं, वहां माय प्लांस दिखेगा।
इस पर क्लिक करते ही आपको हैप्पी न्यू ईयर ऑफर सबसे ऊपर दिखेगा। यदि आपका नंबर प्रीपेड है तो यहां आपको प्रीपेड रीचार्ज के ऑप्शन दिखेंगे और पोस्टपेड है तो पोस्टपेड ऑफर्स दिखेंगे।
प्रीपेड नंबर को रद्द कराने के लिए सीम को 90 दिनों तक यूज नहीं करेंगे तो सिम खुद ही बंद हो जाएगा। हालांकि सिम में बैलेंस नहीं होना चाहिए। यदि आप 90 दिन से पहले सिम बंद करना चाहते हैं तो जियो स्टोर पर जाकर आवेदन दे सकते हैं।