फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Bride reaches her in-laws home by unpaved rugged road after wedding

बदहाली की तस्वीर: सात फेरों के बाद सात किलोमीटर का पैदल सफर, कच्चे रास्तों से ससुराल पहुंची दुल्हन

Wed, 21 Oct 2026 06:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 21 Oct 2026 06:59 PM IST
सार

उदांवा गांव में सड़क ही नहीं, मोबाइल नेटवर्क की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ संचार, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

विज्ञापन
Vikasnagar Bride reaches her in-laws home by unpaved rugged road after wedding
खराब रास्तों के कारण पैदल चली दुल्हन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चकराता ब्लॉक के उदांवा गांव में सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को आज भी दुर्गम रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव की बदहाली की तस्वीर अनिल चौहान के विवाह के बाद सामने आई, जब दुल्हन शर्मिला को सात फेरों के बाद मुख्य मार्ग से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित ससुराल तक कच्चे रास्तों से होकर पहुंचना पड़ा। यह स्थिति पहाड़ में विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन


उदांवा गांव में सड़क ही नहीं, मोबाइल नेटवर्क की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ संचार, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाना हो या आपात स्थिति में सूचना देनी हो, नेटवर्क और सड़क के अभाव में मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ग्रामीण लंबे समय से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के दावों के बीच उनके गांव तक बुनियादी सुविधाएं भी नहीं पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन


UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में नया मोड़, गंगा स्नान पर ब्रेक, मदरसों को लेकर बड़ा फैसला, कुमाऊं में हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री के सामने उठेगा सड़क का मुद्दा

विवाह समारोह में शामिल हुए रुद्रसेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि उदांवा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के विभागीय प्रमुख का घेराव किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गांव के लिए सड़क निर्माण की मांग जोर-शोर से उठाई जाएगी। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण के लिए जल्द सर्वेक्षण और स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही मोबाइल नेटवर्क की समस्या का भी समाधान किया जाए, ताकि गांव के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed