यूपी में एक पीड़ित ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया तो न केवल मामला दर्ज हुआ बल्कि कई पुलिसकर्मी भी नप गए, ठीक इसी तरह देहरादून की नेहरू कॉलोनी के चंदू फर्सवाण ने पुलिस की लापरवाही को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट किया लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। लंबा चौड़ा सीएम सचिवालय होने के बावजूद सीएम के ट्वीट का संज्ञान तब तक नहीं लिया गया, जब तक कि अमर उजाला ने अधिकारियों से सवाल-जवाब नहीं किया।
यूपी के CM योगी के इस कदम से 'चारों खाने चित' हुए उत्तराखंड के CM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ने चंदू के ट्वीट और सीएम के रिट्वीट की पड़ताल की तो सरकारी तंत्र की यह पोल खुलकर सामने आई। अमर उजाला के संबंधित अधिकारियों को फोन खड़खड़ाने के बाद तंत्र को पता चला कि सीएम ने ऐसा कोई ट्वीट किया है। सीएम के ट्वीट पर कौन अधिकारी संबंधित महकमे को अवगत करवाएगा, यह तक किसी को स्पष्ट नहीं था। उनके सचिवालय को भी इसकी जानकारी नहीं है।
सरकारी तंत्र का यह हाल तब है जब त्रिवेंद्र सरकार को शपथ लिए चार दिन हुए हैं। जब सीएम के ट्वीट को देखने सुनने वाला कोई नहीं, तो आम आदमी की अधिकारियों के सामने फरियाद का क्या होता होगा, इससे पता चलता है। खैर, अमर उजाला के सवाल-जवाब के बाद जब आला अधिकारियों के फोन तो घटघनाए तो दो घंटे पचास मिनट के बाद देर शाम मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, मगर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नेहरू कालोनी निवासी चंदू फर्सवाण की बहन छाया 16 मार्च की दोपहर करीब दो बजे जब स्टेशनरी की दुकान से सामान खरीदकर लौट रही थी तो अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर में छाया(17 वर्ष) बुरी तरह जख्मी हो गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छाया के ऑपरेशन के बाद पैर में रॉड डाली गई है। छाया के भाई चंदू ने बताया कि उन्होंने नेहरू कालोनी थाने में मामले की शिकायत की। इसके अलावा पुलिस के मोबाइल ऐप पर भी शिकायत भेजी।
कई दिन बीतने पर भी जब कोई कार्रवाई न हुई तो उन्होंने मामले में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘उनकी बहन को किसी अज्ञात कार द्वारा 16 मार्च को टक्कर मारी गई लेकिन मामले में अभी तक पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। आपसे निवेदन है कि मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित करें’।