फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top News New twist in Daler Mehndi case 18 day break for Ganga ritual baths

UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में नया मोड़, गंगा स्नान पर ब्रेक, मदरसों को लेकर बड़ा फैसला, कुमाऊं में हादसा

Wed, 21 Oct 2026 04:46 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 21 Oct 2026 04:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी विवाद को लेकर नया मोड़ आया है। आज गढ़वाल और कुमाऊं में सड़क हादसे हुए हैं। वहीं, प्रदेश में मदरसों को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। उधर, गंगा बंदी भी हो गई है। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top News New twist in Daler Mehndi case 18 day break for Ganga ritual baths
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने मिलाया मंत्री सुबोध उनियाल को फोन, कहा-आरोप साबित करें तो मैं गाना छोड़ दूंगा

विज्ञापन

दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर उठे विवाद के बीच पंजाबी गायक मीका सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से बातचीत की। मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला लगातार चर्चा में है। वीडियो में मंत्री मंच पर दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


हरिद्वार: 18 दिन गंगा स्नान पर ब्रेक, हरकी पैड़ी पर नहीं आएगा पानी, दिल्ली-एनसीआर तक दिखेगा असर, जानें वजह

मरम्मतीकरण के कार्याें के लिए मंगलवार की मध्य रात्रि से ऊपरी गंगनहर बंद हो गई। इससे हरकी पैड़ी पर गंगा जल का संकट खड़ा हो गया। अब 18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर मां गंगा आएंगी।  मां गंगा में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रदेश के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, अन्य विद्यालयों की तरह लागू होगी व्यवस्था
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह निर्धारित साप्ताहिक अवकाश व्यवस्था लागू होगी। पढ़ें पूरी खबर

Trending Videos

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर हादसा: भदालीखाल के पास खाई में गिरी जीएमओयू की बस, 30 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार
कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की बस बुधवार को भदालीखाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पढ़ें पूरी खबर

काल बनकर दौड़े वाहन: ऊधमसिंह नगर जिले में तीन हादसों में चार की मौत, दो दोस्तों की भी गई जान; परिवारों में शोक

ऊधमसिंह नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जिनमें दो दोस्त भी शामिल हैं। हादसों की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं दिनेशपुर क्षेत्र में दो युवकों की मौत से शोक की लहर है। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed