{"_id":"6ad8cbe36db6931d4f06407a","slug":"the-agenda-of-the-assembly-session-will-be-decided-in-doon-dehradun-news-c-5-drn1043-1095544-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून में तय होगा विधानसभा सत्र का एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून में तय होगा विधानसभा सत्र का एजेंडा
विज्ञापन
देहरादून में तय होगा विधानसभा सत्र का एजेंडा
- विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 24 अक्तूबर को बुलाई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 27 अक्तूबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय सत्र का एजेंडा देहरादून में तय होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 24 अक्तूबर को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में दलीय नेताओं के साथ एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि गैरसैंण में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी है। इस बार भी सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा।
24 अक्तूबर को देहरादून में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्र गैरसैंण में हो रहा है और कार्यमंत्रणा में सिर्फ एजेंडा किया जाता है। गैरसैंण में सत्र के लिए कई व्यवस्थाएं करने के साथ स्टाफ की कमी होने से कई दिक्कत रहती है। इस वजह से देहरादून में कार्यमंत्रणा की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 सहित अन्य विधेयक व और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी।