फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP calls Congress's Nyay Yatra and siege a political drama

Dehradun News: भाजपा ने कांग्रेस की न्याय यात्रा व घेराव को बताया राजनीतिक नाटक

Wed, 21 Oct 2026 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
BJP calls Congress's Nyay Yatra and siege a political drama
- प्रदेश अध्यक्ष भट्ट बोले-कांग्रेस सरकार में रही या विपक्ष में, हमेशा अन्याय ही किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस न्याय यात्रा और विधानसभा घेराव पर पलटवार कर कहा कि जनता पांच साल से इनके ऐसे राजनीतिक नाटक देख कर बोर हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वर्तमान विधानसभा कार्यकाल का आखिरी सत्र है। लिहाजा जनहित में रचनात्मक और सकारात्मक निर्णय और चर्चा सदन में होनी चाहिए।
पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधानसभा घेराव के सवाल पर कहा कि यह चुनावी वर्ष है। कांग्रेस मुद्दाविहीन है। जब विषय बचते नहीं तो प्रदर्शन करना ही उनका एक मात्र काम रह गया है। बेहतर होता कि सत्र में अपनी बात को रखें। सदन के अंदर विषय को रखें। जो एक विपक्ष का काम होता है लेकिन सदन को अव्यवस्थित करने का काम भी अभी ये लोग ही करेंगे।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि जहां तक सवाल विधानसभा घेराव कार्यक्रम का है तो अभी तक यह आशय ही स्पष्ट नहीं कि कौन से मुख्य बिंदुओं पर वे घेराव कर रहे हैं। क्योंकि अधिकांश विषयों पर सरकार के काम से खुश होकर जनता ने कई बार अपना जनादेश हमें दिया है। इसलिए ऐसे झूठ एवं प्रपंच आधारित उनके शेष विषयों से जनता का कोई लेना-देना नहीं। लिहाजा उन विषयों के प्रदर्शन का सरकार पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा में आने की तैयारी में

भाजपा से कांग्रेस में जाने के कांग्रेसी दावों पर भट्ट ने तंज कसा कि चुनाव वर्ष में अनेकों लोग उधर से भी आएंगे और कुछ महत्वाकांक्षी यहां से भी जाएंगे। जो चला जाता है, उसके लिए भाजपा को ज्यादा कोई टिप्पणी करनी नहीं है। ये सच्चाई कांग्रेसी भी जानते हैं कि उनके बचे हुए कुनबे से भी कुछ लोग टूटेंगे। भाजपा में आने वाले हैं। हम बहुत गंभीरता से विचार कर रहे हैं, किनको लेना है, किनको नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed