रक्त की कमी दूर करने के लिए विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और दून अस्पताल की ओर से आज देहरादून में तीन जगहों पर शिविर आयोजित किए गए। प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें लोगों ने भरपूर उत्साह दिखाया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर छह मिनट में एक मरीज की मौत खून की कमी से होती है। ऐसे में खून की कमी से किसी की जिंदगी का सफर खत्म न होने पाए, इसके लिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी अनूठी पहल की गई है। विश्व रक्तदान दिवस पर आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के मुताबिक, किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के एक यूनिट रक्तदान करने से चार मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त से चार कंपोनेंट्स अलग किए जाते हैं, जो चार मरीजों की जिंदगी बचाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
2 of 6
रक्तदान के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अपील की है कि विश्व रक्तदान दिवस पर अधिक से अधिक युवा रक्तदान के लिए आगे आएं ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के साथ ही गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाई जा सके। पेशे से डॉक्टर रहे डीएम का कहना है कि रक्तदान को लेकर समाज में तमाम भ्रांतियां हैं। इन भ्रांतियों को दरकिनार कर युवा पीढ़ी को मतदान के लिए आगे आना चाहिए।
3 of 6
अमर उजाला की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर आज मंगलवार को होटल वैभव ग्रैंड में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में हरिद्वार ब्लड वालंटियर्स एवं उनकी सहयोगी संस्थाएं शामिल होंगे। शिविर को उद्घाटन सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र ने किया।
4 of 6
अमर उजाला की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में तिलक रोड स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की संयुक्त पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेयर अनीता ममगाईं मुख्य अतिथि पहुंचीं।
5 of 6
अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की में अमर उजाला फाउंडेशन और रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) रुड़की की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के शिक्षक, स्टाफ और छात्रों के अलावा आम लोगों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session 2022: स्पीकर रितु खंडूरी की नई पहल, विधानसभा भवन में महिलाओं के लिए किया विशेष कक्ष का शुभारंभ