फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nine dilapidated roads to be revamped at a cost of

Dehradun News: 10 करोड़ से संवरेगी नौ बदहाल सड़कों की सूरत, दो पर काम शुरू

Fri, 09 Oct 2026 11:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 09 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nine dilapidated roads to be revamped at a cost of
कालसी विकासखंड में वर्षों से बदहाल पड़े नौ मोटर मार्गों की सूरत अब जल्द बदलने वाली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) साहिया के अधीन स्थानांतरित किए जाने के बाद शासन ने इनके सुधारीकरण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। इनमें से दो मार्गों के लिए 2.11 करोड़ रुपये का बजट मिलते ही विभाग ने काम भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 और 2017-18 में पीएमजीएसवाई के तहत कालसी ब्लॉक में कई मोटर मार्गों का निर्माण और डामरीकरण कराया गया था। लेकिन, रखरखाव के अभाव में कुछ ही वर्षों में ये सड़कें जर्जर हो गईं। ग्रामीणों की लगातार उठ रही मांग के बाद अब नौ मोटर मार्गों को लोनिवि कालसी से लोनिवि साहिया के अधीन स्थानांतरित किया गया। सुधारीकरण के लिए चिह्नित इन मार्गों में पानुवा-मसराड़ (7 किमी), उत्पाल्टा-उपरोली (5.5 किमी), पजिटीलानी-खमरोली (3 किमी), कोठा-बैड़ से उभरेऊ (10 किमी), वैसोगी लानी से हमरोऊ (5 किमी), साहिया-क्वानू मोटर मार्ग से मलेथा (7.5 किमी) और लेल्टा लिंक से पाटा-मंडोली (10 किमी) समेत कुल नौ सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

नकदी फसलें मंडियों तक पहुंचाना होगा आसान

खस्ताहाल सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीण प्रीतम सिंह चौहान, दाताराम शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, विजय शर्मा, भोपाल सिंह और चतर सिंह तोमर ने बताया कि ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर वाहन हिचकोले खाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी नकदी फसलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाने में आती है। अब सुधारीकरण की कवायद शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों में उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मोटर मार्गों पर सुधारीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। इनके लिए शासन से 2.11 करोड़ रुपये मिले हैं। शेष सात मार्गों पर भी बजट उपलब्ध होते ही प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू कराया जाएगा। - अनुज भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोनिवि अस्थाई खंड, साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed