फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Budget Session 2022: धामी सरकार ने पेश किया 65 हजार करोड़ का बजट, पढ़िए कहां होगा कितना खर्च

Tue, 14 Jun 2022 05:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Jun 2022 05:51 PM IST
खास बातें

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन पटल पर बजट पेश कर रहे हैं। धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session Live News Updates: Dhami government budget 2022, Assembly session from 14 to 20 June
बजट पेश करते वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:40 PM, 14-Jun-2022

सड़क निर्माण के लिए 13.48 करोड़

  • मेरी गांव मेरी सड़क के तहत प्रत्येक विकासखंड में दो सड़क निर्माण के लिए 13.48 करोड़ की धनराशि।
  • अटल उत्कर्ष विद्यालय योजना के लिए 12.28 करोड़।
  • देहरादून में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान सीपेट  की स्थापना के लिए 10 करोड़।
  • मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना के लिए तहत 7.00 करोड़।
 
05:23 PM, 14-Jun-2022

गौसदनों की स्थापना के लिए 15 करोड़

  • गौसदनों की स्थापना के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 15 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 17 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
05:13 PM, 14-Jun-2022

मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना

  • मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। 
  • सामुदायिक फिटनेस उपकरण (ओपन जिम) के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया।
04:52 PM, 14-Jun-2022
  • 1 हजार 750 की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति।
  • 2 हजार 812 करोड़ की अर्बन योजना की स्वीकृति।
  • स्वच्छ पेयजल के लिए जायका के माध्यम से 1 हजार 600 करोड़  की योजना।
  • 14 हजार 387 करोड़ की वाह्य सहायतित योजना की सौगात केंद्र ने दी है।
04:34 PM, 14-Jun-2022

चाय विकास योजना के लिए 18.4 करोड़

-चाय विकास योजना के लिए 18.4 करोड़ का प्रावधान। 
-चाय बागानों को टी टूरिज्म के लिए तैयार किया जाएगा।
04:27 PM, 14-Jun-2022

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर कार्य

-केंद्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं को तेजी से लागू करेंगे।

-1 हजार 930 करोड़ की योजना से टिहरी झील का विकास।

-ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर कार्य।

-1 हजार 750 की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:25 PM, 14-Jun-2022

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेश किया सदन में बजट

-सरकारी विभागों में नवपरिवर्तन पर सरकार का फोकस।

- कर्षि क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर कार्य।

-बेहतर कनेक्टिविटी बनाने पर कार्य।

-पूंजीगत परियोजनाओं से बनेगा राज्य का भविष्य सुनहरा।
04:11 PM, 14-Jun-2022

कई उपहारों की हो सकती है घोषणा

वित्त मंत्री सदन में बजट पेश कर रहे हैं। धामी सरकार बजट में राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए कई उपहारों की घोषणा कर सकती है। वित्त मंत्री के मुताबिक, बजट में प्रदेश की जनता से लिए गए महत्वपूर्ण सुझावों की झलक दिखाई दे सकती है। भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र में किए गए संकल्पों को भी बजट में उतारने का प्रयास दिखना तय है। 
04:02 PM, 14-Jun-2022

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे वित्त मंत्री

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पारंपरिक वेशभूषा में बजट पेश करने पहुंचे। कुछ ही देर में वह सदन में बजट पेश करेंगे। धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। मार्च में सरकार पहली तिमाही के लिए लेखानुदान लेकर आई थी। अब सरकार शेष अवधि के लिए बजट लाएगी। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए करीब 63 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
03:30 PM, 14-Jun-2022

सदन की कार्यवाही शुरू

तीन बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद अब दोबारा कार्यवाही शुरू हो गई है। बस कुछ ही देर में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में बजट प्रस्ताव रखेंगे। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने पर किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने अपमान का मामला सदन में उठाया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed