फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmer registration or insurance is mandatory to claim

Dehradun News: फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसान पंजीकरण या बीमा जरूरी

Fri, 09 Oct 2026 11:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 09 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer registration or insurance is mandatory to claim
तीन दिन पहले आंधी-तूफान से धान की फसल को हुए नुकसान का सहसपुर भूमि संरक्षण अधिकारी व विकासनगर के एडीओ ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को पंजीकरण कराने या फिर फसलों का हर हाल में बीमा कराने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सहसपुर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. अभिलाषा अंथवाल ने कहा कि जिन स्थानों पर उन्होंने निरीक्षण किया है, उनमें मौसम के कारण 60 प्रतिशत तक का नुकसान फसल को हुआ है। उन्होंने बताया नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि फसल में होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई के लिए यह जरूरी है कि किसान समय से फसलों का बीमा कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान का बीमा नहीं है तो उसका किसान पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें नुकसान होने के तुरंत बाद भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल जरूर करना चाहिए, जिससे उनके नुकसान की भरपाई के लिए की जाने वाली कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने किसानों से अनिवार्य रूप में किसान पंजीकरण व फसल बीमा कराने की अपील की। इस दौरान विकासनगर के एडीओ राकेश जोशी व प्रभावित किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed