{"_id":"6ac9c30a9972fda2df083910","slug":"kedarnath-trek-route-closed-due-to-debris-and-falling-stones-at-chirbasa-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ पैदल मार्ग बंद: चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से रास्ता हुआ अवरुद्ध , गौरीकुंड में रोके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ पैदल मार्ग बंद: चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से रास्ता हुआ अवरुद्ध , गौरीकुंड में रोके यात्री
Sat, 10 Oct 2026 10:19 AM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
मलबा हटाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार सुबह चीरबासा में मलबा और पत्थर आने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गौरीकुंड में यात्रियों को रोक दिया है। मार्ग खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम मजदूरों की मदद से मलबा हटाने में जुटी है। मौके पर पुलिस बल और रेस्क्यू टीम भी मौजूद है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शनिवार सुबह 7:22 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड से चीरबासा में मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली। इसके बाद संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया। मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का काम किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रास्ता सुचारू होने तक उन्हें गौरीकुंड में ही रोका गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर आपदा कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है और यात्रियों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और मार्ग खुलने तक आगे न बढ़ने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन