फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अपने लिए ड्राइव' कर रहीं उत्तराखंड की ये वुमेन, तस्वीरें देख आत्मविश्वास से भर जाएगा मन

Sat, 20 Mar 2021 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
women bike rally : governor baby rani maurya shown flag to rally pictures will fill your mind with confidence
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

दुपहिया वाहनों पर सवार हो महिलाएं हवा से बातें कर रहीं थीं। उनमें गजब का उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई दे रहा था। मौका था देहरादून में आयोजित वुमेन बाइक रैली का जो राजभवन से निकाली गई। इस रैली को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने रवाना किया। महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन से त्रिकोण सोसाइटी की ओर से आयोजित उत्तराखंड वुमेन बाइक रैली-2021 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सशक्तीकरण के तहत आयोजित इस महिला बाइक रैली की थीम 'अपने को साबित करने के लिए ड्राइव करो' रखी गई है। राजभवन से इस बाइक रैली को रवाना करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड वुमेन बाइक रैली-2021 का आयोजन समाज में अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रही महिलाओं के लिए किया गया है। आज बेटियां और महिलाएं किसी से कम नहीं है। कुछ वर्षों पहले जो काम केवल पुरुषों के लिए आरक्षित माना जाता था, आज बेटियां भी वो सारे काम कर रही हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी आज राज्य व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।



महिला दिवस 2021: देहरादून की सड़कों पर बुलेट पर सवार होकर निकलीं बेटियां, देखकर करेंगे गर्व, तस्वीरें...

women bike rally : governor baby rani maurya shown flag to rally pictures will fill your mind with confidence
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

 
women bike rally : governor baby rani maurya shown flag to rally pictures will fill your mind with confidence
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं बाइक चलाने से लेकर सभी कार्य आत्मविश्वास के साथ कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
women bike rally : governor baby rani maurya shown flag to rally pictures will fill your mind with confidence
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि देश के विभिन्न राज्यों से महिलाएं इस बाइक रैली में भाग लेने आई हैं।
 
विज्ञापन
women bike rally : governor baby rani maurya shown flag to rally pictures will fill your mind with confidence
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

इस रैली में 60 से अधिक महिला पुलिस कर्मी, महिला गार्ड तथा समाज के सभी वर्गों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। त्रिकोण सोसाइटी से नेहा शर्मा, किरण भट्ट, निर्मल शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed